• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधान सभा में ऊर्जा मंत्री ने विपक्ष के सवालों का दिया जवाब

Writer D by Writer D
21/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक दशक के अंदर बिजली की मांग में 50 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। साथ ही पिछले पांच वर्षों के सापेक्ष विद्युत की मांग लगभग दोगुनी हुई है। यह जानकारी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधान सभा में दी।

समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने ऊर्जा मंत्री से लिखित सवाल किया था कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में वर्तमान में कितने घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है तथा मांग के सापेक्ष कितनी बिजली सप्लाई, आकस्मिक कटौती के बाद वास्तविक रूप से आपूर्ति की जा रही है ? विधायक ने मंत्री से यह भी जानना चाहा था कि क्या सरकार अघोषित बिजली कटौती को रोकने पर विचार करेगी ?

इस सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने लिखित रुप से सदन को अवगत कराया कि बरसात विलंबित होने एवं औसत से बहुत कम बरसात होने तथा अत्यधिक गर्मी होने के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से 2021 के दशक की औसत पीक डिमांड 16338 मेगावाट थी जबकि औसत न्यूनतम मांग 5330 मेगावाट थी। इसी प्रकार वर्ष 2012-2017 की अवधि में औसत पीक डिमाण्ड 13598 मेगावाट जबकि औसत न्यूनतम मांग 5685 मेगावाट थी।

इसके सापेक्ष अप्रैल, 2022 से अब तक की महीने की औसत पीक डिमांड 24969 मेगावाट है एवं औसत न्यूनतम मांग 11017 मेगावाट है, जो पिछले दशक की अधिकतम व न्यूनतम डिमांड की 50 प्रतिशत से ज्यादा है तथा उपरोक्त पिछले पांच वर्षों के सापेक्ष लगभग दोगुना है। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष के पिछले तीन माह में विद्युत मांग ऐतिहासिक रूप से बढ़ी है। जुलाई, 2022 में पीक डिमांड 26537 मेगावाट रही, जबकि सितंबर माह में दिनांक 09.09.2022 को अधिकतम मांग बढ़कर 26589 मेगावाट पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक मांग को पूर्ण करने हेतु ऊर्जा विभाग पूरी तरह से लगा हुआ है। ऊर्जा उत्पादन के संयंत्रों को पिछले वर्ष के पीएलएफ 55.51 प्रतिशत के सापेक्ष में इस वर्ष 73.31 प्रतिशत पर चलाया गया। गत वर्ष के सापेक्ष कोयला की खपत 43.7 प्रतिशत बढ़ी है। कुल मिलाकर विद्युत उत्पादन पिछले वर्ष के सापेक्ष 46.27 प्रतिशत बढ़ाया गया।

उपलब्ध करायी जा रही अधिकतम बिजली

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने दावा किया कि प्रदेश में उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति की मांग को निर्बाध रुप से पूरा करने तथा सस्ती दरों पर विद्युत उपलब्ध कराने के लिए तत्पर एवं कटिबद्ध है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

एक दूसरे सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति जिला मुख्यालय हेतु 24 घण्टें, तहसील मुख्यालय हेतु 21.30 घण्टे, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे तथा कृषि फीडर हेतु विद्युत आपूर्ति 10 घण्टे निर्धारित है। उन्होंने यह भी बताया कि बुन्देलखण्ड के अन्तर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित किया गया है।

जर्जर विद्युत तारों के कारण तीन माह में हुईं कुल 651 दुर्घटनाएं

सपा के ही डॉ. संग्राम यादव द्वारा पूछे गये एक अन्य सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने सदन को बताया कि उप्र पावर कारपेारेशन लि0 एवं सहयोगी डिस्काम के अन्तर्गत प्रदेश में जर्जर विद्युत तारों के कारण दिनांक 01.04.2022 से दिनांक 20.07.2022 तक कुल 651 दुर्घटनाएं हुई हैं।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow NewsMonsoon SessionUP Assembly
Previous Post

विस्फोट से फिर दहला काबुल, तीन की मौत

Next Post

योगी सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए आवंटित किए 29165 करोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
Yogi government

योगी सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए आवंटित किए 29165 करोड़

यह भी पढ़ें

Sewage Management Project

नमामि गंगे की बैठक में आगरा के लिए बड़ी सौगात, 126 करोड़ की सीवेज प्रबंधन परियोजना को मिली मंजूरी

22/05/2025
keshav maurya

उप्र के 26 प्रमुख मार्गों के कार्यो के लिए 155 करोड़ 83 लाख की धनराशि अवमुक्त

04/06/2021

नकबजन गिरोह का पुलिस ने किया पर्दफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version