• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंडन कराने जा रहे 50 लोग ट्राली सहित तालाब में डूबे, तीन की मौत

Writer D by Writer D
26/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Collision

Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर (Collision) मार दी। हादसे में मुंडन कराने जा रहे 50 लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में सभी डूब गये। पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं तीन शव बाहर निकाले गए हैं। सात की तलाश की जा रही है।

सीतापुर के अटरिया स्थित टिकौली गांव के छुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि के पहले दिन इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था। इसके लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था।

सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी।

रोडवेज बस और वैगनआर में भीषण टक्कर, यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार की मौत

ट्रॉली पर सवार होकर बेटे का मुंडन कराने नवरात्रि के पहले पूरा कुनबा जा रहा था। ट्राली पर सवार महिलाएं देवी गीत और मुंडन से जुड़े मंगलगीत गा रही थीं। सभी को आस थी कि अब मंदिर में पहुंचकर नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद मुंडन संस्कार करायेंगे। मां की पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण कर घर पर शुभता का संदेश लेकर जाएंगे लेकिन सभी के मंगलगान पर ट्रक चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। मंगलगीत अचानक चीखों में बदल गया। हर तरफ चीखपुकार मच गई।

Tags: accident newsLucknow Newsroad accident
Previous Post

रोडवेज बस और वैगनआर में भीषण टक्कर, यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार की मौत

Next Post

UPPCL में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Next Post
UPPCL

UPPCL में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Constable Recruitment

इस दिन होगी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, ऐसे चेक करें डेटशीट

08/07/2023
patna bed exam

21 फरवरी को होगी भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा, यूपीएससी ने किया एलान

10/12/2020
potli samosas

रंग खेलने के साथ ही लें गर्मागर्म पोटली समोसे का मजा

01/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version