• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से थर्राया इलाका, एक की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
04/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Explosion

Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी इलाके में अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार की रात जोरदार धमाका (Explosion) हुआ। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिल के मकान की छत उड़ गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में पटाखा बनाया जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके (Explosion) की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि दो मंजिल के मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ और मकान की छत उड़ गई है। इंस्पेक्टर बीकेटी के मुताबिक सिलेंडर फटने की वजह से मकान में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान जुबैर पुत्र खलील निवासी ग्राम बरगदी के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान सलमान पुत्र शाहीद, सैफ पुत्र असलम, समर पुत्र सलमान, शबनम पत्नी असलम और जाकिरा पत्नी खलील के रूप में बताई गई है।

आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिसने मकान के अंदर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। इसमें काफी मात्रा में बारूद मिला है, वहीं ढेर सारे तैयार और अर्द्ध निर्मित पटाखे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इमारत में काफी समय से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हादसे पर दुख जताया

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सीाी घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसी के साथ उन्होंने राज्य में संचालित अवैध रूप से पटाखा बनाने वाली फैक्ट्रियों में तत्काल कार्रवाई शुरू करने को कहा है।

Tags: Firecracker factoryLucknow Newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने विधि विधान से की श्रीनाथ जी की पूजा

Next Post

बर्फीले तूफान में फंसे 21 पर्वतारोही, बचाने के लिए IAF ने भेजे चीता हेलिकॉप्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
UP Budget 2026-27: Suresh Khanna presented the state budget
Main Slider

UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया कुल 9.13 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट

11/02/2026
Next Post
avalanche

बर्फीले तूफान में फंसे 21 पर्वतारोही, बचाने के लिए IAF ने भेजे चीता हेलिकॉप्टर

यह भी पढ़ें

UP Board

यूपी बोर्ड के अंक सुधार का परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड

16/11/2021
BJP leader Dilip Ghosh will become the groom

60 की उम्र में दिलीप घोष बनेंगे दूल्हा, 50 साल की इस भाजपा नेत्री संग लेंगे सात फेरे

18/04/2025
delhi accident

बेकाबू बस राहगीरों को रौंदते हुए पुलिस बूथ में घुसी, एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version