• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला की हत्या कर जलाया था शव, तीन सगे भाई गिरफ्तार

Writer D by Writer D
06/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने बुधवार को महिला की हत्या (Murder) कर शव जलाने के मामले में वांछित तीन सगे भाईयों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने भाई के साथ मिलकर भाभी के हत्या की साजिश रची थी।

थानाध्यक्ष मक्खनपुर प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर महिला की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों मुकेश कुमार, श्याम मोहन उर्फ श्यामू व अक्षय यादव पुत्रगण सुरेन्द्र सिंह निवासीगण निहालपुर थाना मक्खनपुर को सैय्यद तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने बताया कि उनका बड़ा भाई अवनीश ट्रक ड्राइवर है। उसका अधिकतर बाहर आना-जाना रहता था। बड़े भाई अवनीश की पत्नी विनीता अपनी मर्जी से काम करती थी तथा बिना बताये जहां मन करता चली जाती थी। हम लोग उसके बारे मे उल्टी सीधी बातें सुनते थे।

विनीता को अवनीश ने काफी समझाया था लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। बीते 25 अगस्त को अवनीश गाड़ी लेकर दिल्ली गया था विनीता ने उससे फोन कर कहा था कि उसे पैसों की जरूरत है। तब अवनीश ने उसे घर बुलाया तथा काफी समझाया। परन्तु विनीता ने कहा कि मैं अपने हिसाब से काम करूंगी। इसके उपरान्त अवनीश ने हम लोगों से सलाह मशविरा कर विनीता का दुपट्टे से गला घोंट दिया तथा शव को अपने खेत में ले जाकर जला दिया और हम लोग फरार हो गये थे।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

‘अगले बरस तू जल्दी आना मां…’ की पुकार के साथ हुआ माता की प्रतिमा का विसर्जन

Next Post

ब्याज के बदले महिलाओं से संबंध बनाने के चलते हुई हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Next Post
murder

ब्याज के बदले महिलाओं से संबंध बनाने के चलते हुई हत्या

यह भी पढ़ें

Katrina-Vicky

शादी के बाद भी कानूनी पति-पत्नी नहीं थे कटरीना-विकी, अब किया ये काम

24/03/2022
Akhilesh Yadav

अंग्रेजों से भी खतरनाक है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

19/12/2022
Agneepath Scheme

अग्निपथ योजना में बदलाव की तैयारी, सेना करवा रही है एक खास सर्वे

23/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version