• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस में लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 11 लोग जिंदा जले

Writer D by Writer D
08/10/2022
in महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
bus fire

bus fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में देर रात एक भीषण सड़क हादसे के बाद बस आग (Fire) का गोला बन गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत (Death) हो गई है जबकि कई बस यात्री घायल भी हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

पुलिस के अनुसार यवतमाल के चिंतामणी ट्रैवल्स कि स्लीपर कोच बस मुंबई जा रही थी। धुलियां से मुंबई जा रहे एक ट्रक ने नासिक-औरंगाबाद मार्ग पर स्थित मिरची होटल चौराहे पर इस बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई। आग की लपटों में घिरे 11 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। 38 यात्री घायल हो गए। ट्रैवल्स कंपनी के मालिक गुड्डू ने बताया है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PM और CM ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नासिक में बस हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम शिंदे ने साथ ही ये निर्देश भी दिए हैं कि घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने हादसे की वजह जानने के लिए जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

Tags: Maharashtra Newsnasik news
Previous Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो चरवाहो की मौत, एक झुलसा

Next Post

त्योहार से पहले महंगाई का झटका, CNG-PNG की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
CNG

त्योहार से पहले महंगाई का झटका, CNG-PNG की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

नागरिकों की सुविधा-सहूलियत के लिए विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: एके शर्मा

07/09/2026
Hair Mask

बालों को मजबूत बनाएगी बीयर, आजमाए इससे बने ये हेयर मास्क

11/04/2023
Du admission

कल से शुरू होगी तीसरी कट ऑफ की ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version