• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब एक्सीडेंट में घायलों को पुलिस की गाड़ी पहुंचाएगी अस्पताल

Writer D by Writer D
08/10/2022
in आंध्र प्रदेश, Main Slider, लखनऊ
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के डीजीपी डी एस चौहान ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने से संबंधित कुछ खास निर्देश जारी किए हैं। अब एक्सीडेंट होने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले की बाध्यता नहीं होगी। डीजीपी ने 112 की सभी पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) को निर्देश दिया है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जिले की सीमा बाध्यता नहीं होनी चाहिए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए।

दरअसल इसके जरिए प्रशासन का उद्देश्य है कि सड़क दुर्घटना में पीआरवी द्वारा घायल व्यक्तियों को गोल्डेन ऑवर (Golden Hours) में अस्पताल पहुंचाया जाए और सड़क दुर्घटना में घायलों के बहुमूल्य जीवन को बचाया जाए।

नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के मुताबिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार के लिए पीआरवी पर इवेंट प्राप्त होने के बाद दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को संबंधित जिले के अस्पताल ले जाने के लिए निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर ज्यादा समय लग रहा हो और गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा मिलने में देरी हो रही हो, तो ऐसी अवस्था में घायलों को घटना स्थल के निकटतम किसी भी जनपद के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाकर उनके जीवन की रक्षा की जानी चाहिए। इसमे जनपदीय सीमा की कोई बाध्यता नहीं होगी।

जिले के पुलिस अधिकारियों को दिए गए ये आदेश

इस संबंध में प्रदेश के सभी कमिश्नरेट/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि यूपी-112 के अन्तर्गत संचालित पीआरवी वाहनों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को विशेष रूप से गोल्डेन ऑवर के पहले पहर में चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।

अस्पताल तक पहुंचाएगी पुलिस की गाड़ी

इसके लिए जरूरत के हिसाब से पीआरवी खुद घायल को पड़ोसी जिले के नजदीकी जिला अस्पताल में पहुंचाकर आएगी। इससे बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकेगा।

Tags: lukcnow newsup police
Previous Post

सड़क परियोजनाओं के लिए निःशुल्क शासकीय भूमि देगी राज्य सरकार : सीएम योगी

Next Post

उत्तरकाशी: हिमस्खलन में लापता 27 पर्वतारोहियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Magh Purnima
Main Slider

माघ पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, पूजा का नहीं मिलेगा पुण्य

01/02/2026
Next Post
avalanche

उत्तरकाशी: हिमस्खलन में लापता 27 पर्वतारोहियों की मौत

यह भी पढ़ें

Imran Latif

कांग्रेसी नेता भाजपा की गोद मे खेलकर जनता को मूर्ख बना रहें हैं : आप

03/12/2020
PM Modi

‘ये कह-कह कर हम दिल को बहला रहे हैं…’, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

08/02/2023
Overseas Indian businessman Yusuf Ali

प्रवासी भारतीय व्यवसायी युसूफ अली का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी लोग सुरक्षित निकाले गए

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version