• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज हो सकता है गुजरात-हिमाचल चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Election Commission

Election Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी कर ली है। आज चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों में चुनावी शेड्यूल जारी कर सकता है। दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग (Election Commission) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। पिछले कई दिनों से अलग-अलग राजनीतिक दल इन राज्यों में अपने वर्चस्व जमाने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा फोकस गुजरात चुनाव पर रहेगा। वहीं हिमाचल में भी बीजेपी फिर से अपना पूरा जोर लगाएगी।

बता दें कि हिमाचल में 68 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं गुजरात में 182 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह दोनों ही राज्य बीजेपी शासित हैं। जहां हिमाचल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रहेगी वहीं गुजरात में आम आदमी पार्टी इस बार पूरी जोर आजमाइश कर रही है। पार्टी के नेता और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले कई दिनों से गुजरात पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात के दौरे पर थे।

99 सीटों पर चला बीजेपी का विजयरथ

5 साल पहले गुजरात में चुनाव की तारीखों का ऐलान 25 अक्टूबर को हुआ था। तब गुजरात में 182 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 99 सीटों पर जीत मिली थी तो कांग्रेस के खाते में 80 सीटें गई थीं। उस समय भी चुनाव में बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के लिए राहुल गांधी ने राज्य में जोरदार चुनाव प्रचार किया था।

रूस से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, 386 यात्री थे सवार

गुजरात में 2017 में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों मतदान कराया गया था। पहले चरण में 89 सीटों पर 66.75 फीसदी वोटिंग हुई थी तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 68.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य की 182 सीटों पर करीब 2.97 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

हिमाचल में वोट की तारीख थी अलग

गुजरात के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव कराए गए थे, हालांकि वोटिंग की तारीख अलग थी। मतगणना एक ही दिन कराया गया था। हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों वाली विधानसभा के लिए एक ही चरण में 9 नवंबर को वोट डाले गए थे। जबकि इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को आए थे, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि इन दोनों राज्यों में चुनाव प्रक्रिया 1 दिसंबर से पहले खत्म हो जाएगी।

Tags: delhi newselection commissionElection Commission press confrencegujrat election datehimchal pradesh election datesNational news
Previous Post

रूस से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, 386 यात्री थे सवार

Next Post

मौत की ट्रॉली: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, कई घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Next Post
tractor-trolley overturned

मौत की ट्रॉली: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, कई घायल

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

BMW शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां जलकर राख

08/12/2021
arrested

पुलिस ने पकड़ा लाखों का अवैध पटाखा, एक गिरफ्तार

25/10/2021
Road Accident

ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

14/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version