• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो बोलते हैं वो करके दिखाते हैं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को गौतम बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में आयोजित सद्भावना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बुद्धा थीम पार्क के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ व दिल्ली की संस्था एनआईडी फाउंडेशन की ‘हार्टफेल्ट : दी लिगेसी ऑफ फेथ’ पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और 135 करोड़ लोगों के सहयोग से बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी किसी भी देश के खिलाफ गलत सोच नहीं रखी है। हमने हमेशा विश्व को जोड़ने एवं बुद्ध के उपदेशों पर चलते हुए संसार में शांति की स्थापना की बात की है।

CM Yogi

एनआईडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सद्भावना कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का भव्य स्वागत उपस्थित संत समाज के लोगों द्वारा किया गया। समारोह का आयोजन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज की ओर से भागीदारी की गयी।

प्रधानमंत्री का विजन और समर्पण अनुकरणीय

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक समान रूप से प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ देने की कोशिश की जा रही है। यह सद्भावना का एक बहुत बड़ा स्वरूप है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। उनका विजन और देश के प्रति समर्पण अनुकरणीय है।

CM Yogi

प्रधानमंत्री ने सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक समान नजरिए से देखते हुए देश का विकास किया है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है और देश के 135 करोड़ लोगों के सहयोग से बहुत जल्दी ही भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ सबका विश्वास” का नारा दिया। आज देश में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक समान नजरिए से देखते हुए देश के विकास का कार्य आगे बढ़ रहा है। आज ‘सबका साथ सबका विश्वास’ का मंत्र सद्भावना का मंत्र बन चुका है।

भारत बुद्ध के उपदेशों पर चलने वाला देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी भी देश के खिलाफ गलत सोच नहीं रखा। हमने हमेशा विश्व को जोड़ने एवं बुद्ध के उपदेशों पर चलते हुए विश्व शांति की स्थापना की बात कही है। वैश्विक मंच पर भारत के महापुरुषों व महान विभूतियों को जो पहचान आज मिल रही है, वैसा पूर्व में संभव नहीं था। आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा रामायण सर्किट और कृष्ण सर्किट भी प्रधानमंत्री ने नेतृत्व में निर्माणाधीन है।

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समारोह में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सतनाम सिंह संधू द्वारा काशी के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी सिख छात्रों को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रवेश लिये जाने पर 64 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

जनता-जनार्दन की सेवा डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता: सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) इसके उपरांत काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अबतक 90 बार श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। वहीं वाराणसी का ये उनका 101वां दौरा रहा।

Tags: cm yogiup newsvaranasi news
Previous Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार और कंटनेर की भीषण भिड़ंत, चार की दर्दनाक मौत

Next Post

किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post
CM Dhami

किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

cm yogi

‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ इस नियम के प्रति लोगों को जागरूक करें : योगी

09/09/2020
Masik Durgashtami

सितंबर में इस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी, नोट करें पूजा विधि

04/09/2024
cm yogi

गोरखपुर में हाथी के कुचलने से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

16/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version