• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समुद्र तट पर मिला अजीब अंग, हो सकता है इस जानवर का प्राइवेट पार्ट

Writer D by Writer D
20/10/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Whale

Whale

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑस्ट्रेलिया में समुद्र के तट से एक बेहद अजीब सी चीज मिली है. यह टेंटकिल (Tentacle) जैसा मांस का एक बहुत बड़ा टुकड़ा है, जो चिकना है और गुलाबी रंग का है. इसे लेकर फिलहाल अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह किस जानवर के शरीर का हिस्सा हो सकता है.

एक टिकटॉक (TikTok) यूज़र अफरी ग्रेगरी (Afri Gregory) को क्वींसलैंड में टाउन्सविले (Townsville in Queensland) के पास समुद्र के किनारे दिखाई दिया और उन्होंने इसका वीडियो शूट किया. सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह व्हेल (Whale) का प्राइवेट पार्ट हो सकता है, क्योंकि ये बहुत बड़ा है.

मैक्वायर यूनिवर्सिटी की प्राणी विज्ञानी वैनेसा पिरोटा (Vanessa Pirotta) का कहना है कि हम वास्तव में नहीं जानते कि यह आधा मीटर टूटे हुए मांस का टुकड़ा आखिर क्या है. उन्होंने कहा कि यह कुछ भी हो सकता है, किसी भी समुद्री जानवर का कोई और हिस्सा, जैसे शार्क का लिवर. लेकिन उन्होंने माना कि इसके आकार और बाकी चीजों को देखकर यही लगता है कि ये व्हेल का प्राइवेट पार्ट है.

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर होने के नाते, ब्लू व्हेल (बालेनोप्टेरा मस्कुलस-Balaenoptera musculus) का प्राइवेट पार्ट, स्वाभाविक रूप से जानवरों के साम्राज्य में सबसे विशाल होता है. यह औसतन 2.5 से 3 मीटर तक लंबा हो सकता है. माना जा रहा है कि समुद्र के तट पर मिला यह अंग हंपबैक व्हेल (मेगाप्टेरा नोवाएंग्लिया-Megaptera novaeangliae) का है, क्योंकि फिलहाल  क्वींसलैंड के पानी में यह समय इन व्हेल के प्रजनन का है.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू, शादी के लिए मिलेंगे इतने हजार रुपए

शोधकर्ताओं ने लंबे समय तक हंपबैक व्हेल के जननांगों का अध्ययन किया है, ताकि बड़े जानवरों की मेटिंग आदतों के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके. 1955 में, शोधकर्ताओं ने व्हेल के अंडकोष (Testicles) की जांच की, जिसके बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि वे सीज़नल ब्रीडर हैं. साथ ही शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि व्हेल के प्राइवेट पार्ट की लंबाई से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि व्हेल यौन रूप से कितना परिपक्व है.

2002 में, शोधकर्ताओं ने 630 हंपबैक व्हेल पॉड्स के जीवन के 121 घंटे फिल्माए थे. इसमें व्हेल इरेक्शन की 13 घटनाओं को कैप्चर किया गया था. इससे उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि बाकी नर व्हेलों के बीच अपना प्रभुत्व दिखाने के लिए, ज्यादातर व्हेलों ने अपना जननांग बाहर निकाला हुआ था. लेकिन हम्पबैक के दांत नहीं होते, इसलिए कोई प्रतिद्वंद्वी, व्हेल के इरेक्शन को इतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता.

इस शोध में यह भी पाया गया था कि एक अकेला नर किसी साथी को आकर्षित करने के लिए गाता है, यानी एक तरह की आवाज निकालता है. उस वक्त वह अपने प्राइवेट पार्ट को बाहर निकाल लेता है. कह सकते हैं कि तट पर मिला यह प्राइवेट पार्ट ऐसे ही किसी नर व्हेल का होगा, जिसपर दुर्भाग्यवश किसी ओर्का व्हेल ने हमला किया होगा. लेकिन जबतक कोई विशेषज्ञ इसकी जांच नहीं करता, तब तक यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि ये अंग किस जानवर का है.

Tags: animal loversAustraliainternational NewsWhale
Previous Post

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू, शादी के लिए मिलेंगे इतने हजार रुपए

Next Post

सेना के फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे चार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Massive fire at Russian gas-chemical plant
Main Slider

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

26/08/2026
Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Next Post
Arrested

सेना के फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे चार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

बिहार में 5 साल के 22.09 फीसदी बच्चों में मिले कुपोषण के लक्षण,  इसमें 8.8 प्रतिशत बच्चे ज्यादा गंभीर  

25/07/2021
Imprisonment

गैंगस्टर के मामले में दो आरोपियों को तीन साल की कारावास

02/06/2022
CM Dhami

जहां से लोगों की उम्मीदें टूटती हैं वहां से शुरू होती है पीएम मोदी की गारंटी: सीएम धामी

27/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version