• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में आग लगने से रिटायर्ड IPS की मौत, पत्नी और बेटे की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
23/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
IPS Dinesh Chand Pandey

IPS Dinesh Chand Pandey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के इंदिरा नगर के सेक्टर 18 में शनिवार की रात घर में धुआं भर जाने के चलते दम घुटने से एक रिटायर्ड आईजी (पूर्व आईपीएस) दिनेश चंद्र पांडेय ( IPS Dinesh Chand Pandey ) की मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण शार्ट सर्किट के चलते एसी में लगी आग बताया जा रहा है।

रिटायर आईजी दिनेश चंद्र पांडेय ( IPS Dinesh Chand Pandey ) की उम्र 71 वर्ष थी। वह अपनी पत्नी अरुणा पांडेय ( उम्र 68 वर्ष) और बेटे शशांक पांडेय ( उम्र 32 वर्ष) के साथ इंदिरा नगर सेक्टर-18 के मकान नंबर 28 में पहली मंजिल पर रहते थे। शनिवार शाम खाना खाने के बाद तीनों एक ही कमरे में सो गए थे। रात करीब 10:30 बजे दूसरे कमरे के एयरकंडीशनर में आग लग गई। इससे उस कमरे का पूरा सामान जलने लगा। दूसरे कमरे से निकला धुआं उस कमरे में भर गया, जिसमें दिनेश चंद्र पांडेय परिवार के साथ सोए थे। दम घुटने से तीनों कमरे में ही बेहोश हो गए।

किराएदार ने धुआं देखकर मचाया शोर

दिनेश चंद्र पांडेय के किराएदार अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि रात करीब 1030 बजे बच्चों ने कहा कि ऊपर कुछ हुआ है। कहीं से धुएं की गंध आ रही है। जब पत्नी के साथ बाहर निकले तो पहली मंजिल से धुआं उठता देखा। यह देख पुलिस को सूचना दी। अनिल ने बताया कि धुआं इतना ज्यादा था कि पहली मंजिल पहुंचना मुश्किल था।

सायरन बजाते दमकल पहुंची तब लोगों को खबर हुई

ऐसी कोई आग भी नहीं जो दूर से दिखाई पड़ जाए। अग्निशमन की गाड़ियां सायरन बजाते दमकल की गाड़ियां आईं तो पड़ोसियों खबर लगी। बाहर देखा तो मंजर ही बदला हुआ था। एक पड़ोसी ने बताया कि वह घर से बाहर निकले तो दमकल वाहन और एम्बुलेंस नजर आईं। किसी अनहोनी की आशंका से कलेजा कांप उठा। उम्मीद नहीं थी कि एक जिंदादिल इनसान अचानक ऐसे चुपचाप छोड़कर चला जाएगा। रात एक बजे के करीब जब सब कुछ शांत हो चुका था तो कुछ पड़ोसी डीसी पाण्डेय के घर में किराएदार को सांत्वना देने पहुंचे।

नदी में समाई बालू से लदी नाव, 20 लोग डूबे

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे डीसी पांडेय ( IPS Dinesh Chand Pandey ) 

रिटायर आईपीएस दिनेश चंद्र पांडेय मूलरूप से कानपुर के आर्यनगर के रहने वाले थे। रिटायर होने के बाद इंदिरा नगर सेक्टर 18 में ही घर बनवा लिया था। यहीं परिवार के साथ रहने लगे थे। दिनेश चंद्र पांडेय के एक बेटे प्रशांत बाहर रहते हैं। दिनेश पांडेय की एक बहन डॉ. सुधारानी कानपुर के एएनडी कॉलेज में शिक्षिका थीं। वह लोकसेवा आयोग की मेंबर भी रह चुकी हैं।

Tags: indiranagar newsLucknow News
Previous Post

नदी में समाई बालू से लदी नाव, 20 लोग डूबे

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में चार की मौत, 42 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Road Accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में चार की मौत, 42 घायल

यह भी पढ़ें

rhea chakraborty

सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती से सीबीआई सोमवार को कर सकती है पूछताछ

23/08/2020
Share Market

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स भी फिसला

12/04/2022

CM योगी की मौजूदगी में हुआ अयोध्या एयरपोर्ट की जमीन का लीज एग्रीमेंट

07/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version