• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुद्ध दूध से नये उत्पाद तैयार कर पशुपालकों की बढ़ाई जा सकती है आमदनी: योगी

Writer D by Writer D
09/11/2022
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहां इस्कॉन की आझई शाखा में कहा कि शुद्ध दूध से नये उत्पाद तैयार कर पशुपालकों की आय बढ़ाई जा सकती है। श्री योगी ने कहा कि सरकार प्रदेश में नौ लाख से अधिक गोवंश की देखभाल भी कर रही है।

भक्ति वेदान्त गुरूकुल की आझई शाखा में दुग्ध प्रसंस्करण के लिए आधुनिक डेयरी प्लांट का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध से पनीर, मक्खन, घी आदि तैयार कर दूध का ’’वैल्यू एडीशन’’ किया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए इस्कान गुरूकुल को अगुवाई करने के लिए सलाह दी। उन्होंने इस्कान के इस नये परिसर में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के मंदिर का लोकार्पण करने के साथ ही पूजा-अर्चना भी की।

देशी गाय की नस्ल को और बेहतर बनाने की जरुरत पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस्कान के इस परिसर में उन्हें उन्नत नस्ल की भारतीय गोवंश देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि मिल जुलकर भारतीय नस्ल की उन्नत गोवंश के लिए कार्य किया जा सकता है। उन्हाेंने कहा कि वैसे यह कार्य मथुरा के वेटेरिनरी विश्वविद्यालय में पहले से हो रहा है। इस्कॉन को वहां जाकर इसे देखना और समझना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि जब निराश्रित गाय सड़कों पर घूमती हैं, तो कई बार दंगों का कारण भी बनती हैं। सरकार गोवंश संरक्षण के लिए अनेक योजना चला रही है। प्रदेश के अंदर नौ लाख से अधिक गोवंश की देखभाल सरकार कर रही है। भारतीय नस्ल के गोवंश सुरक्षित रहें इसके लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री का कहना था कि कान्हा की भूमि गोसेवा की भूमि बने इसके लिए सभी को मिल जुलकर काम करना चाहिए । उन्होंने इस अवसर पर गोमूत्र को उपयोगी बनाने पर बल देते हुए कहा कि भारतीय नस्ल के गोवंश से न केवल दुग्ध पदार्थ बल्कि सीएनजी भी बन रही है, बल्कि बदायूं में गोमूत्र और गोबर से पेंट भी बन रहा है। सभी को मिलकर इस काम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। हमें प्राकृतिक कृषि को प्रधानता देनी होगी।

व्रज की धरती को अवतार की धरती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा के कण कण में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन होते हैं। आज यहां गुरुकुल में निर्मित भव्य मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और दाऊ की प्रतिमा प्रतिस्थापित की गई है। साथ ही गोसेवा के लिए समर्पित दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र का भी शुभारंभ हुआ है। उन्होंने इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद को नमन करते हुए कहा कि वे एक संन्यासी थे और हरे कृष्णा मूवमेंट के साथ उन्होंने इस्कॉन की स्थापना की। उन्होंने पूरी दुनिया में 108 मंदिरों के निर्माण के साथ ही श्रीमद्भागवत और श्रीकृष्ण की लीला और उनकी भक्ति का प्रचार प्रसार किया। आज उनके अनुयायी इस क्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने (CM Yogi)आज मथुरा की खारे पानी की समस्या का भी जिक्र किया और कहा कि मथुरा क्षेत्र में जहां खारा पानी और नमकीन मिट्टी की समस्या है उसका भी समाधान गोमय से निर्मित जीवामृत और घनामृत है। इससे धरती के विष को खत्म किया जा सकता है। साथ ही जल का संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि देशी गाय केवल दूध देने तक ही सीमित नहीं है। इसे नेचुरल फॉर्मिंग से भी जोडा जा सकता है क्योंकि फर्टीलाइजर और केमिकल फार्मिंग की जगह नेचुरल फार्मिंग से धरती की शुद्धि के साथ ही फसल की शुद्धि और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने आज सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में विधि विधान से पूजा अर्चन कर प्रदेश के विकास की कामना की।

Tags: cm yogiiscon templemathura newsup news
Previous Post

टीवी चैनलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सीधा प्रसारण के लिए नहीं लेनी पड़ेगी पूर्व अनुमति

Next Post

 Twitter ने पीएम मोदी समेत कई अकाउंट्स को दिया ‘Official’ लेबल, फिर कुछ ही देर में किया ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Twitter

 Twitter ने पीएम मोदी समेत कई अकाउंट्स को दिया 'Official' लेबल, फिर कुछ ही देर में किया ये काम

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Dhami

जीएसडीपी में वृद्धि के आधार बने पशुपालन व डेरी विकास की योजनाएं: धामी

31/07/2024
Australian couple took a dip in the Triveni of Maha Kumbh

महाकुम्भ की त्रिवेणी में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने लगाई डुबकी, बोले- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए योगी जी को शुभकामनाएं

10/02/2025
Maha Kumbh

प्रयागराज मेला के अस्थायी अस्पताल में हुआ पहला प्रसव, नाम रखा ‘महाकुंभ’

30/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version