• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को समन, इस मामले में SIT ने किया तलब

Writer D by Writer D
19/11/2022
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
BL Santosh

BL Santosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। तेलंगाना में टीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की जांच कर रही SIT ने अब भाजपा नेता बीएल संतोष ( BL Santosh) को तलब किया है। जांच एजेंसी ने उन्हें 21 नवंबर को पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर संतोष पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। मालूम हो कि बीएल संतोष (BL Santosh) भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) भी हैं।

TRS सरकार ने 9 नवंबर को इस मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित करने का आदेश दिया था। बीते मंगलवार को तेलंगाना हाई कोर्ट ने कहा था कि विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले को लेकर एसआईटी जांच जारी रहेगी। चीफ जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस सी. वी. भास्कर रेड्डी की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि जांच के दौरान एकत्र की गई सामग्री को चुनिंदा आधार पर लीक नहीं किया जाएगा। दरअसल, भाजपा ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच की अपील की थी।

हाल ही में टीआरएस के उन चार विधायकों ने अज्ञात लोगों से धमकी भरे फोन आने की शिकायत की थी जिन्हें पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए कथित तौर पर धन का प्रलोभन दिया गया था। इन चार विधायकों में पायलट रोहित रेड्डी, बी हर्षवर्धन रेड्डी, रेगा कांथा राव और गुव्वाला बलराजू शामिल हैं। इन विधायकों का दावा है कि उन्हें अज्ञात लोगों ने धमकी दी है।

100 करोड़ रुपये की पेशकश का आरोप

विधायकों को प्रलोभन देने के मामले में दर्ज FIR की कॉपी के अनुसार, रोहित रेड्डी ने आरोप लगाया कि उन्हें 100 करोड़ रुपये की पेशकश की गई और बदले में टीआरएस छोड़ने के लिए कहा गया। इसके अलावा उनको अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए भी कहा गया। वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने दावा किया था कि उनकी पार्टी के चार विधायकों को दिल्ली के ब्रोकरों ने खरीदने की कोशिश की, लेकिन हमें कोई तोड़ नहीं सकता है।

Tags: bl santoshNational newstelangana news
Previous Post

पापा, भाई और दोस्तों को इन प्यारे मैसेजों से दें पुरुष दिवस की शुभकामनाएं

Next Post

WhatsApp पर बिना नंबर के कर सकेंगे शॉपिंग और चैट, ऐसे काम करेगा नया फीचर

Writer D

Writer D

Related Posts

P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
Next Post
whatsapp

WhatsApp पर बिना नंबर के कर सकेंगे शॉपिंग और चैट, ऐसे काम करेगा नया फीचर

यह भी पढ़ें

मनदीप सिंह

कोविड-19 पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी मनदीप का गिरा ऑक्सीजन लेवल

11/08/2020
imprisonment

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा

19/01/2021

43 लाख आवास उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना हैः सीएम योगी

14/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version