• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

म्यूजिक कंसर्ट करने के नाम पर करोड़ों की ठगी कर कम्पनी फरार

Writer D by Writer D
20/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Music Concert

Music Concert

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। शहर के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में अपने पंसदीदा अभिनेता, अभिनेत्री और गायक को देखने वाले प्रशंसकों के लिए बेहद निराशाजनक खबर है। सिने प्रेमियों को लाइव कार्यक्रम (Music Concert) दिखाने के नाम पर ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाली कम्पनी आयोजन के एक दिन पहले भाग निकली है। अब इस मामले में सुशांत सिटी थाना में केस दर्ज कराने की तैयारी में है।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा का कहना है कि 20 नवम्बर को यहां पर एक चौरिटी म्यूजिक कंसर्ट (Music Concert) कार्यक्रम होना था। इसमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री सनी लियोनी, मौनी रॉय के साथ म्यूजिक डॉयरेक्टर हिमेश रेशमिया और सिंगर सचेत व परंपरा सहित कई बड़े सितारे शामिल हो रहे थे। श्री सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने चैरिटी शो का आयोजन के लिए बड़े पैमाने में पर प्रचार-प्रसार किया था। लाइव चैरिटी शो (Music Concert) के लिए टिकट की कीमत 499 रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक रखी गई थी। बुक माय शो के मध्यम से टिकट बिके भी थे।

उन्होंने कहा कि इस बड़े आयोजन के लिए इकाना स्टेडियम को 1.5 करोड़ रुपये बुक कराने की योजना बनी, लेकिन स्टेडियम बुकिंग के नाम पर एडवांस भी नहीं दिया गया। आयोजकों ने आज यानी 19 नवंबर को एडवांस देने की बात की थी। लेकिन अब उनके फोन बंद आ रहे हैं। अब बुक माय शो पर टिकट मिलना बंद हो गया है। कंपनी का सभी डाटा भी ऑनलाइन दिखना बंद हो गया है। मालिकों से संपर्क ना होने के कारण इस कंपनी के साथ जुड़े इन्वेस्टर भी परेशान हैं।

श्री सिन्हा का कहना है कि इस कार्यक्रम के आयोजकों का शुक्रवार शाम से ही फोन बंद है। हमको तो अभी भी कार्यक्रम कैंसिल की कोई सूचना नहीं है। कार्यक्रम को लेकर सारा इंतजाम हो गया है। कहा कि समय अगर भुगतान नहीं हुआ तो हम एनओसी नहीं देंगे।

अतिरिक्त निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि आयोजन गुजरात की संस्था कर रही थी। इसको लेकर शुक्रवार को आयोजनकर्ताओं से सम्पर्क किया गया, लेकिन कोई बात नहीं हो सकी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कार्यक्रम निरस्त करने के लिए पत्र भेजा है। अगर स्टेडियम प्रंबधन की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsLucknow Newsmusic concert
Previous Post

अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरोह के 10 अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

CISF और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़, चार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
Encounter

CISF और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़, चार की मौत

यह भी पढ़ें

potato cabbage tikki

आलू-गोभी की चटपटी टिक्की खाने में होती है बेस्ट

24/08/2021

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 76.51 लाख, 13.92 लाख से अधिक रोगमुक्त

21/10/2020
Saqib Saleem Rhea Chakraborty

साकिब सलीम : वह मेरी दोस्त हैं इसलिए मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं उन्हें सपोर्ट करूं

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version