• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लक्ष्य के अनुरूप हो राजस्व वसूली, इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Writer D by Writer D
23/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने सम्भव पोर्टल के तहत राज्य स्तरीय जनसुनवाई की और शिकायतकर्ता तथा संबंधित डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से शिकायत के संबंध में वर्चुअल बात की। उन्होंने मौके पर ही गंभीर रूप से 20 शिकायतों का समाधान किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को पूरी गंभीरता के साथ निस्तारित करने में ध्यान दिया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एके शर्मा (AK Sharma) ने सम्भव की व्यवस्थानुसार आज शक्ति भवन में दोपहर 12ः00 बजे से स्वयं वर्चुअल जनसुनवाई की और उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना। आज की जनसुनवाई में सभी डिस्कॉम से ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, विद्युतीकरण कराने, बिलिंग, मीटर खराबी, विद्युत संयोजन न देने, निजी नलकूप कनेक्शन, डिस्कनेक्शन, ज्यादा बिल आना जैसी समस्याओं को सुना गया और संबंधित डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक को ऐसी गंभीर शिकायतों के निराकरण में विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी विभागीय योजनाओं एवं कार्यों में तेजी लाने के लिए कमर कस लें। अपनी कार्य संस्कृति में भी बदलाव लाएं, किसी भी रूप में उपभोक्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिकायत भेजने के सभी प्लेटफार्म आईजीआरएस, सम्भव पोर्टल, विद्युत समाधान सप्ताह, 1912 एवं ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों के लंबित रहने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब तक सम्भव पोर्टल में 58 हजार शिकायतें आई, जिसमें से 50 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली न होने तथा इसमें अधिकारियों/कर्मचारियों की उदासीनता को गंभीरता लिया। उन्होंने कहा कि सभी डिस्कॉम नवम्बर माह में अब तक मात्र एक तिहाई राजस्व वसूली कर पाए हैं, जो कि यह दर्शाता है कि वे न तो विभाग की छवि के प्रति जिम्मेदार हैं और न ही स्वयं अपने कार्यों के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि सभी डिस्कॉम बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए उनसे संपर्क करें। नियमित रूप से उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल प्रदान करें। इसमें ढ़िलाई करना किसी के हित में नहीं होगा।

जनसुनवाई के दौरान चेयरमैन पावर कारपोरेशन  एम0 देवराज, प्रबंध निदेशक उत्पादन एवं वितरण  पी0 गुरुप्रसाद, प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन  पंकज कुमार उपस्थित थे तथा सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वर्चुअली जुड़े थे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newssambhav portal
Previous Post

काशी में उत्तर और दक्षिण का संगम

Next Post

एके शर्मा ने पुलिस विभाग को पुलिस झण्डा दिवस की दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने पुलिस विभाग को पुलिस झण्डा दिवस की दी बधाई

यह भी पढ़ें

Sri Lanka Cricket Board deducted 35% salary of players

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाडियों की 35 फीसदी सैलरी काटी

10/05/2021
pm modi

सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, पीएम मोदी-शाह ने जताया शोक

06/11/2021
OnePlus Ace 6 Turbo: चार्जर को कहो अलविदा! वनप्लस ला रहा 9000mAh बैटरी वाला ‘टर्बो’ फोन

OnePlus Ace 6 Turbo: 9000mAh बैटरी वाला फोन, चार्जर की झंझट खत्म!

28/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version