• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने पुलिस विभाग को पुलिस झण्डा दिवस की दी बधाई

Writer D by Writer D
23/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उप्र पुलिस झण्डा दिवस (Police Flag Day) के अवसर पर शक्ति भवन में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) को एसएन साबत द्वारा पुलिस झण्डा दिवस का फ्लैग लगाया गया और पुलिस महानिदेशक का संदेश भेट किया गया। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम0 देवराज, प्रबन्ध निदेशक गुरु प्रसाद एवं पंकज कुमार को भी झण्डा प्रतीक प्रदान किया गया। एके शर्मा (AK Sharma) ने पूरे पुलिस विभाग को इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके शौर्य पराक्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा के परिणाम स्वरूप उप्र के लोग आज सुरक्षित एवं भयमुक्त हैं।

उप्र पॉवर कॉरपोरेशन लि (UPPCL) की सतर्कता इकाई के पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) एस0एन0 साबत द्वारा सतर्कता इकाई मुख्यालय में उ0प्र0 पुलिस झण्डा दिवस, 2022 के अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि 23 नवम्बर, 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी द्वारा उ0प्र0 पुलिस और पीएससी बल को कलर एवं ध्वज प्रदान किया गया था। यह फ्लैग उ0प्र0 पुलिस एवं पीएससी बलों द्वारा सभी क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्य परायणता के फलस्वरूप प्रदान किये गये थे, तभी से इस तारीख को पुलिस झण्डा दिवस के रूप में मनाया जाता है। गर्व की बात है कि उ0प्र0 पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है।

साबत ने कहा कि उप्र पुलिस के लिए यह दिवस ऐतिहासिक महत्व का है। शक्ति एवं निष्ठा के प्रतीक, लाल एवं नीले रंग के ध्वज में उ0प्र0 पुलिस को एक गौरवमयी पहचान दिया है। पुलिस विभाग के प्रति निष्ठावान हमारे वीर साथियों की अहर्निश जन-सेवा, कर्तव्यपरायणता, पराक्रम, शौर्य तथा आत्म बलिदान की अनगिनत गाथाओं के फलस्वरुप ही पुलिस बल की इस गौरवमयी उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त हो सका। पुलिस ध्वज के फहराने और उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करते समय हमें आत्माभिमान की अनुभूति होती है और हम सभी में कर्तवयनिष्ठा की नई ऊर्जा संचरित होती है, जो हमे नये जोश और उत्साह के साथ कर्तव्यपालन के लिए प्रेरित करती है। इतिहास गवाह है कि ध्वज सदैव ‘धर्म की अधर्म पर विजय’ का प्रतीक एवं प्रेरणास्रोत रहा है।

देवेन्द्र सिंह चौहान (पुलिस महानिदेशक), उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय (सिगनेचर बिल्डिंग), गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ द्वारा उ0प्र0 पुलिस झण्डा दिवस, 2022 के अवसर पर निर्गत संदेश को एस0एन0 साबत, पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) अक्षरशः दोहराते हुए वास्तविक जीवन शैली में अनुशरण करने के लिए संकल्प लिया गया।

सतर्कता मुख्यालय, शक्ति भवन, लखनऊ में कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), डा0 प्रकाश द्विवेदी पुलिस अधीक्षक (अपराध), अजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमांचल), सन्तोष कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), राजेश कुमार यादव संयुक्त निदेशक (अभियोजन), ज्ञान प्रकाश अधीक्षण अभियन्ता (मुख्यालय) व अन्य अधिकारीगण को पुलिस मोंनोग्राम व झण्डा प्रतीक प्रदान किया गया।

Tags: ak sharmaLucknow Newspolice flag day
Previous Post

लक्ष्य के अनुरूप हो राजस्व वसूली, इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Next Post

इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और व्यवस्थित होंगे उत्तर प्रदेश के शहर

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
CM Yogi

इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और व्यवस्थित होंगे उत्तर प्रदेश के शहर

यह भी पढ़ें

Pappu Pandey

पता नहीं मेरे साथ क्या होगा… गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

07/02/2026
ssc

परीक्षा केंद्रों के बदलाव को लेकर आयोग ने जारी किया अहम नोटिस

27/09/2020

Bigg Boss 14: नई वाइल्ड कार्ड कविता कौशिक और नैना सिंह लेंगीं घर में एंट्री

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version