• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तिहाड़ से सत्येंद्र जैन का नया वीडियो, बीजेपी मे कहा- केजरीवाल के लाटसाहब के ठाठ, सेवा में लगे हैं 10 कर्मचारी

Writer D by Writer D
27/11/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Satyendra Jain

Satyendra Jain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केजरीवाल  के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain ) का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो (Video) सामने आया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने सत्येंद्र जैन पर 10 कर्मचारियों से सेवा कराने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी BJP जेल में बंद सत्येंद्र जैन के कई वीडियो जारी कर चुकी है। BJP नेता हरीश खुराना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’ अरविंद केजरीवाल के लाट साहब के ठाठ, जेल में 10 कर्मचारी करते है उनकी सेवा। आप भी देखिए’

अदालत तिहाड़ जेल में वीवीआईपी इलाज कराने के लिए जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain ) को फटकार लगा चुकी है। तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक जैन को उनके कमरे के अंदर सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए 10 लोगों को नियुक्त किया गया था। इनमें से 8 लोगों ने विशेष रूप से जैन की व्यक्तिगत जरूरतों का ध्यान रखा, जिसमें कमरे की सफाई, बिस्तर ठीक करना, बाहर का खाना कमरे के अंदर उपलब्ध कराना, मिनरल वाटर, फल, कपड़े आदि की व्यवस्था करना शामिल था। दो अन्य लोग पर्यवेक्षक के रूप में तैनात था। इन 10 लोगों के अलावा, जैन बलात्कार के आरोपी रिंकू से नियमित रूप से शरीर की मालिश करवा रहे थे। यह भी जांच का विषय है कि ये 10 व्यक्ति जेल के कैदी हैं या कोई बाहरी व्यक्ति जो मंत्री से मिलने की खुली छूट रखते थे।

.@ArvindKejriwal के लाट साहब के ठाठ-
जेल में 10 कर्मचारी करते है उनकी सेवा।

आप भी दिखिए👇 pic.twitter.com/3JbbAS8jKN

— Harish Khurana (@HarishKhuranna) November 27, 2022

इससे पहले बीजेपी ने सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते हुए वीडियो शेयर किया था। वीडियो जारी करने के बाद बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा था, ‘ मीडिया ने जारी किया तिहाड़ का एक और वीडियो! इस बार सत्येंद्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जिन्हें अब निलम्बित कर दिया गया है! बच्ची से रेप करने वाले से मालिश और नवाबी खाने के बाद अब ये! यह आप की भ्रष्टाचार चिकित्सा है, लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करते हैं! क्या वह अब सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करेंगे?’

बीजेपी की तरफ से जारी किए गए पिछले वीडियो में सत्येंद्र जैन की सेल के अंदर कई लोगों को दिखाया गया था। उसके बाद जब जेल अधीक्षक आते हैं तो वहां मौजूद लोग, सेल से बाहर निकल जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज सितंबर महीने का था। जेल अधिकारी अजीत कुमार को जैन को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट के लिए निलंबित कर दिया गया।

इससे 10 दिन पहले यानी चार नवंबर को तिहाड़ के महानिदेशक संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था। संदीप गोयल के ऊपर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। इस बीच दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को सत्येंद्र जैन की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें जेल में जैन धर्म के हिसाबसे विशेष खान-पान की मांग की गई थी। जैन ने जेल में ड्राई फ्रूट्स और फलों की मांग की थी।

Tags: delhi newsNational newssatyendar jainSatyendar Jain new videotihar jail
Previous Post

27 नवंबर राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन का भाग्य

Next Post

Amazon का ऐलान, भारत में बंद हो जाएगी ये सर्विस

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित, CM मान ने किया शुभारंभ

14/10/2026
पंजाब

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या पर CM मान सख्त, बोले- जिम्मेदार लोगों को बख्शेंगे नहीं

14/10/2026
Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
पंजाब

‘पंजाब के युवाओं की सुरक्षा सर्वोपरि’, मानसा हत्याकांड पर CM मान का कड़ा रुख

14/10/2026
पंजाब

पंजाब के डेयरी विकास विभाग में 23 कर्मचारियों को मिली नौकरी, खुड्डियां ने दिए नियुक्ति पत्र

14/10/2026
Next Post
Amazon

Amazon का ऐलान, भारत में बंद हो जाएगी ये सर्विस

यह भी पढ़ें

smuggler arrested

नेपाल से लाई गई 1.20 करोड़ की चरस बरामद, नेपाली तस्कर गिरफ्तार  

20/12/2020
illegal liqour

ट्रक से ईएनए चोरी करके अवैध शराब बनाने वाला गिरोह पकड़ा, सात गिरफ्तार

06/06/2021
akhilesh yadav

55 दिन बाद आजम को जेल भेजने पर फूटा अखिलेश का गुस्सा, सरकार पर बोला हमला

17/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version