• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘डिंपल को जिताएं’, रेलवे स्टेशन पर हुआ एनाउंसमेंट, टीसी पर गिरी गाज

Writer D by Writer D
28/11/2022
in इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Suspended

Slogans of 'Dimple Yadav Zindabad' raised from Etawah Railway Inquiry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। इटावा रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के मामले में टिकट परीक्षक मंशा मुंडा को निलंबित (Suspended) किया गया है। जीआरपी थाने में आठ-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट भी तलब की है।

निलंबन की यह कार्रवाई रविवार की देर रात डीटीएम टूंडला अमित आनंद की जांच के बाद की गई है। वह रात में ही पूर्वा एक्सप्रेस से इटावा आए थे और जांच की थी। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा के अनुसार, प्रयागराज मंडल से आए मैसेज में टिकट परीक्षक के निलंबन का उल्लेख है। टिकट परीक्षक मंशा मुंडा की तहरीर पर रविवार रात को ही थाना जीआरपी ने आठ-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना एसआई लल्लन प्रसाद को दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम व पोस्ट तमाड़, रांची (झारखंड) निवासी टिकट परीक्षक मंशा मुंडा ने तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब 11 बजे एनसीआर मेंस यूनियन के आठ-10 लोग पूछताछ केंद्र में घुस आए। एक दो बार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से पुरी रवाना हो गए। बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने इस मामले में स्टेशन अधीक्षक से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इस पत्र के बारे में प्रयागराज मंडल को अवगत करा दिया है।

Tags: Dimple yadavEtawah newsetawah railway stationmainpuri by-election
Previous Post

NHM में निकली बंपर भर्ती, इन पदों के लिए फटाफट अप्लाई

Next Post

चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवरात व नकदी पार की

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
Loot

चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवरात व नकदी पार की

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन corona vaccine

कोरोना वैक्सीन के हैं साइड-इफेक्ट्स, लेकिन इस वजह से न करें इनकी फिक्र!

11/12/2020
magh mela

माघ मेले को स्वास्थ्य विभाग ने ‘नो प्लास्टिक जोन” किया घाेषित

29/12/2022

सर्राफा बाजार में सोने का भाव 51000 के करीब, पैसा लगाना सबसे कम जोखिमभरा

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version