• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान, इन उपायों से दूर करें अपनी समस्या

Writer D by Writer D
23/12/2025
in फैशन/शैली
0
Stretch Marks

stretch marks

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) की बात की जाती हैं तो इसे महिलाओं से जोड़ा जाता हैं क्योंकि उन्हें प्रेग्नेंसी के बाद या वजन कम करने के बाद इनका सामना करना पड़ता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि यह सिर्फ महिलाओं की ही परेशानी हैं बल्कि पुरुषों में भी उम्र बढ़ने के साथ हाथों-पैरों की स्किन में खिंचाव के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स हल्के लाल या बैंगनी रंग की नसों की तरह दिखते हैं जो धीरे-धीरे एक मोटी, सुनहरे रंग में बदल जाती हैं। कोई बीमारी या किसी तरह की नुकसानदायक चीज नहीं है लेकिन स्किन की सुंदरता में बाधक बनते हैं। ऐसे में आपकी परेशानी को समझते हुए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

चीनी का स्क्रब

चीनी के बने स्क्रब से बॉडी के स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) को हल्का किया जा सकता है। साथ ही इसके साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ेंगे। चीनी को लेकर हल्का सा दरदरा पीस लें। जिससे कि उसके कण थोड़े छोटे हो जाएं। अब इस दरदरी चीनी में एक चम्मच बादाम या फिर नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर जिन हिस्सों पर शरीर के स्ट्रेच मार्क्स हैं। उन्हें हल्के हाथों से स्क्रब करें। लगातार कई सप्ताह तक चीना का स्क्रब मार्क्स को हल्का करने में मदद करेगा

कोकोआ बटर

ये त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। ये स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) को कम करने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। कोकोआ बटर कोकोआ बीन्स से बनाया जाता है। इसे रात भर लगा कर छोड़ दें। अगर गर्भावस्था के दौरान और बाद में इसका इस्तेमाल किया जाए तो ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से गायब करने में मदद कर सकता है।

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks)  के लिए सबसे सरल उपाय माना जाता है। ये स्किन को मुलायम रखने के साथ ही चमकदार और नया बनाने में मदद करेगा। रोजाना नहाने के बाद ऐलोवेरा जेल को लेकर स्ट्रेच मार्क्स से खराब हुई स्किन पर लगाएं। ये जरूर स्किन को साफ करने में मदद करेगी।

नारियल का तेल

अगर आपको नारियल के तेल से एलर्जी नहीं है तो इसका इस्तेमाल त्वचा पर जरूर करें। जिन लोगों के स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लाल रंग के निशान बन गए हैं। उन्हें रोजाना नारियल के तेल की मालिश प्रभावित जगह पर करने से लाल हो चुकी स्किन का रंग हल्का होने लगता है। वैसे भी स्किन पर होने वाले घावों पर नारियल का तेल काफी असरदार रहता है।

अंडे और विटामिन ई कैप्सूल

स्ट्रेच मार्क से निजात पाने के लिए आप अंडे और विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग करें। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है और ये स्किन को ठीक करने में मदद करता है। जबकि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में फायदेमंद है। आप एक कटोरे में 2 अंडों का सफेद भाग और 2 विटामिन ई कैप्सूल को अच्छी तरह से फेंट लें और ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें।

विटामिन ए

शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामि ए शरीर में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करेगा। क्योंकि कई सारी क्रीम जो आती हैं। उनमें विटामिन ए का प्रयोग किया जाता है। विटामिन ए में मौजूद रेटिनोइड्स स्किन को मुलायम और जवान बनाने में मदद करता है।

चीनी, नींबू का रस और शहद

चीनी आपके स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने के साथ-साथ डेड स्किन को निकालने में मदद करती है।वहीं नींबू स्किन में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है जो निशान को हटाने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक कप चीनी, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद डालकर एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद 10 मिनट तक हल्की मालिश करें और तय समय के बाद गुनगुने पानी धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इस उपाय को अपनाएं।

Tags: diy remedies for stretch markshome treatments for stretch markshome-based remedies for stretch marksmanaging stretch marks at homenatural remedies for stretch marksremedies for managing stretch marksstretch mark care diy solutionsstretch mark management at homestretch mark natural solutionsstretch mark remedies at hometips to treat stretch marks at home
Previous Post

गोभी मंचूरियन के साथ लें सर्दियों का मजा, मिलेगा होटल जैसा स्वाद

Next Post

काले घुटनों को साफ करके गोरा करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
Dark Knees

काले घुटनों को साफ करके गोरा करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव

शाही लीची के लिए मशहूर जिले में 5 सीटों पर त्रिकोणीय जंग, मतदान 3 को

02/11/2020
exam

केरल ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान

17/12/2020
Face Wash

फेश वॉश करते समय ना करें ये गलतियां, स्किन को होता हैं नुकसान

12/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version