• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेस पर करें लहसुन का इस्तेमाल, आएगा गज़ब का निखार

Writer D by Writer D
05/03/2025
in फैशन/शैली, Main Slider
0
garlic oil

garlic oil

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं लहसुन (Garlic) । कई घरो में तो बिना लहसुन के खाना ही नहीं बनता हैं। आयुर्वेद में तो इसे एक औषधि के तौर पर भी देखा जाता हैं। सेहत को दुरुस्त करने वाला यह लहसुन आपकी त्वचा पर भी निखार लाने का काम करता हैं। जी हां, लहसुन की मदद से त्वचा की अंदरूनी सफाई करते हुए इसकी कई समस्याओं का निराकरण किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लहसुन के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह चहरे की सफाई के लिए लहसुन का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

शहद तथा लहसुन (Garlic)

इसके लिए आप इसकी 3 कलियां ले तथा उनका पेस्ट बनाकर आप उनका रस निकाल लें। अब इस रस में आप एक चम्मच शहद को मिला लें। शहद आपके चेहरे की नमी को बरकरार रखता है। इस पेस्ट को आप अपने कील मुहांसो पर करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें तथा बाद में अपना चेहरा धो लें। इससे आपको अपने चहरे के कील मुहांसो तथा दाग धब्बों से छुटकारा मिल जाता है।

लहसुन तथा हल्दी

यदि इसे कच्चा खाते समय इसकी खुशबू आपको पसंद नहीं आती है तो आप इसमें हल्दी मिला लें। ऐसा करने पर यह और भी ज्यादा प्रभावशाली हो जाता है तथा अच्छे से कार्य करता है। आप सबसे पहले 2 लहसुन की कलियां लेकर उनका पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट में आप चुटकी भर हल्दी डाल दीजिये और अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दे। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

एलोवेरा तथा लहसुन

आपको पता होगा कि एलोवेरा नैचुरल मॉइश्चराइजर होता है। आप इसका उपयोग लहसुन के साथ करके अपने चेहरे के दाग धब्बों को मिटा सकती हैं। इसके लिए आप 3 कलियां लेकर उनका पेस्ट बना लीजिये तथा इस पेस्ट में एलोवेरा का थोड़ा सा पल्प ताजे पत्तों से निकालकर मिश्रित कर लीजिये। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं रखें तथा बाद में अपना चेहरा धो लें। बहरहाल इन उपायों की सहायता से आप अपने चेहरे की सफाई कीजिये तथा सुंदर तथा स्वस्थ त्वचा पाइएं।

लहसुन का पेस्ट

अगर चेहरे पर मुंहासे हो हो गए हैं तो इससे छुटकारा पाने में लहसुन फायदेमंद है। इसके लिए आपको करना ये है कि लहसुन की कलियां छीलकर रख लें फिर उसे किसी चीज में रखकर मसलें कि उससे रस बाहर आ जाए। अब इस रस को चेहरे पर मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। कुछ मिनटों के लिए इसे वैसे ही छोड़ दें, उसके बाद चेहरा धो लें। कुछ दिनों में आप महसूस करें कि आपके चेहरे से मुंहासे के निशान धीरे-धीरे कम हो रहे हैं।

लहसुन और टमाटर

अक्सर हम देखते हैं कि चेहरे पर छिद्र होते हैं। बाहर निकलने पर इसमें धूल और दूसरी अन्य चीजें आकर जमती हैं। इसके लिए लहसुन की एक कली को आधे टमाटर के साथ मिलाकर कुचलकर खूब अच्छे से मिला लें। जो पेस्ट तैयार हुआ है उसे अपने चेहरे पर लगाएं। दस मिनट के बाद चेहरे को अच्छे से धों लें। इस प्रक्रिया से चेहरे पर छिद्रों को बंद करने और त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है।

लहसुन और जैतून का तेल

लहसुन के रस को जैतून के तेल के साथ मिलाएं। इसे गर्म कर लें। अब अपने खिंचाव के निशान इस तेल की मालिश करें। ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो। अधिक गर्म हो तो इसे हल्का ठंडा होने के बाद इस्तेमाल करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने के बाद आप महसूस करेंगे कि खिंचाव के चलते शरीर पर पड़े निशान कम हो रहे हैं।

Tags: beauty by garlicBeauty tipsbeauty tips in hindiSkin Care Tips
Previous Post

सन टैनिंग को दूर करेगा ये फेस मास्क

Next Post

सपा नेता हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Next Post
Two accused arrested in SP leader murder case

सपा नेता हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी अरेस्ट

यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

लल्लू बोले- धान खरीद में अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

20/10/2020
Jitendra Tomar

वैक्सीन किसी पार्टी और धर्म की नहीं होती है दवाई होती है : जितेंद्र तोमर

10/01/2021
करण पटेल

बिग बॉस 14 का हिस्सा बनेंगे करण पटेल? जानिए पूरा सच

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version