• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस पहाड़ पर 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, भारत की इस जगह को मिलेगा वर्ल्ड हेरिटेज टैग

Writer D by Writer D
11/12/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
world heritage tag

world heritage tag

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

त्रिपुरा। नॉर्थ-ईस्ट का अंगोर वाट (Angkor Wat of North-East) कहा जाने वाला उनाकोटी (Unakoti) की मूर्तियों को वर्ल्ड हेरिटेज टैग (World Heritage Tag) दिलाने का प्रयास हो रहा है। इसे विश्व धरोहर घोषित कराने का प्रयास किया जा रहा है। त्रिपुरा के रघुनंदन हिल्स पर स्थित एक पहाड़ पर ये मूर्तियां उकेरी गई हैं। कहते हैं कि यहां पर 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां हैं। इन्हें किसने और कब बनाया इसका अंदाजा नहीं है। लेकिन कहते हैं कि ये 8वीं या 9वीं सदी में बनाई गई थीं।

विश्व धरोहर घोषित कराने के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) और सरकार दोनों प्रयास कर रहे हैं। इतिहासकार पन्नालाल रॉय कहते हैं कि ये पत्थर की मूर्तियां बेहद दुर्लभ हैं। ये उन मूर्तियों की तरह हैं जो कंबोडिया के अंगोर वाट में बनी हैं। पन्नालाल इन मूर्तियों का अध्ययन कई वर्षों से कर रहे हैं। बंगाली में उनाकोटी का मतलब होता है एक करोड़ से एक कम। यानी 99,999,999। इसलिए यहां पर इतनी मूर्तियां हैं। कई मूर्तियां खराब मौसम, प्रदूषण की वजह से खराब हो गई हैं। यहां पर कई स्थानों पर मूर्तियों के ऊपर से झरने बहते हैं।

ये है उनाकोटी में स्थित भगवान गणेश की विशालकाय मूर्ति. (फोटोः गेटी)

कहते हैं कि उनाकोटी में एक रात के लिए भगवान शिव के साथ 99 लाख 99 हजार 999 देवी देवता रुके थे।

जब से इस स्थान का संरक्षण ASI ने लिया है, तब से यहां के हालात थोड़े बेहतर हुए हैं। पुरातत्वविद लगातार यहां पर खनन का काम कर रहे हैं ताकि अन्य मूर्तियों की भी खोज की जा सके। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस स्थान के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए 12 करोड़ रुपये दिए थे। लोग यहां पर्यटन और पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं लेकिन ASI मुख्य मूर्तियों के पास किसी को जाने नहीं देती ताकि उन्हें बचाया जा सके।

त्रिपुरा की सरकार इन मूर्तियों के आसपास पर्यटन स्थल बना रही है। सरकार का मानना है कि यह उत्तर-पूर्व के प्राकृतिक, सांस्कृतिक धरोहरों और खजानों में से एक है। यहां पर दो तरह की मूर्तियां हैं। पहली पहाड़ों पर उकेरी गई मूर्तियां और दूसरी पत्थरों को काटकर बनाई गई मूर्तियां। सबसे प्रसिद्ध है भगवान शिव का सिर और विशालकाय गणेश की मूर्ति। भगवान शिव की मूर्ति को उनाकोटिश्वरा काल भैरवा बुलाया जाता है। यह करीब 30 फीट ऊंची है। भोलेनाथ के सिर के ऊपर की सजावट ही 10 फीट ऊंची है।

कहते हैं कि उनाकोटी में एक रात के लिए भगवान शिव के साथ 99 लाख 99 हजार 999 देवी देवता रुके थे.

भगवान शिव की मूर्ति के पास ही नंदी बैल की तीन मूर्तिया मिली हैं, जो जमीन में आधी धंसी हुई हैं। कहा जाता है कि काशी की तरफ जाते समय भगवान शिव ने यहां पर एक रात बिताई थी। उनके साथ 99 लाख 99 हजार 999 देवी-देवता यात्रा कर रहे थे। वो सब यहां पर रुके थे। कहा जाता है कि भगवान शिव ने सभी से कहा कि सूर्योदय होने से पहले हम सबको उठकर काशी के लिए चल देना है। लेकिन भोलेनाथ के सिवा किसी की नींद नहीं खुली। इससे नाराज भगवान शिव ने उन सभी को पत्थर बनने का श्राप दे दिया। तब से वो सब उसी अवस्था में यहां पड़े हुए हैं।

निकाय चुनाव में 2024 की नींव रखेगी भाजपा

अप्रैल में यहां पर अशोकाष्टमी का मेला होता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। पन्नालाल रॉय कहते हैं कि बंगाल के पाला साम्राज्य के समय उनाकोटी भगवान शिव को मानने वाले लोगों के लिए मुख्य धार्मिक स्थान था। इसलिए यह संभावना भी है कि उस समय यहां पर बौद्ध धर्म का भी बोलबाला रहा हो।

Tags: #ASINational newstripura newsworld heritage tag
Previous Post

निकाय चुनाव में 2024 की नींव रखेगी भाजपा

Next Post

लखनऊ आ रही रोडवेज बस में लगी आग, शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Cloudburst wreaks havoc in Doda
जम्मू कश्मीर

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाग-बगीचे और खेत बर्बाद

01/07/2026
Next Post
Fire

लखनऊ आ रही रोडवेज बस में लगी आग, शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला

यह भी पढ़ें

lpg cylinder

LPG सिलेंडर पर मई से नहीं मिली सब्सिडी, जानें यहाँ?

03/12/2020
bel ka murabba

अल्सर सहित कई बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें बेल का मुरब्बा

20/06/2021
CM Yogi met Mahant Nritya Gopal Das

सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास से की भेंट, राम मंदिर निर्माण पर की चर्चा

19/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version