• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाय चुनाव में 2024 की नींव रखेगी भाजपा

Writer D by Writer D
11/12/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
BJP

BJP will lay the foundation of 2024 in civic elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (Civic Elections) में ही लोकसभा चुनाव 2024 की नीव रखने जा रही है। पार्टी ने निकाय चुनाव को वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव काे सेमीफाइनल मानकर कार्य करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पर राज्य स्तरीय बैठक की है। इसके बाद यह बैठकें अब क्षेत्र, जिला, मण्डल और बूथ स्तर पर होंगी। प्रदेश से लेकर बूथ तक पूरे संगठन में धार दिया जाएगा। ताकि निकाय चुनाव जीतने के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए सकरात्मक माहौल बन सके।

देश में सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इस लिहाज से भी देश भर की सियासी पार्टियों की नजर उप्र पर है। भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उस चुनाव में भाजपा (BJP)  गठबंधन को 73 सीटें मिलीं थीं। पिछले चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन ने भाजपा को रोकने की कोशिश जरूर की लेकिन फिर भी उसे अकेले 62 सीटों पर जीत मिली। यही वजह है कि भाजपा 2024 में आने वाली किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए अब से ही तैयारी शुरू कर दी है।

पार्टी निकाय चुनाव से पहले निचले स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। भाजपा इस बार नगर निगम से लेकर, नगर पालिका, नगर पंचायत और यहां तक कि अधिक से अधिक सभासदों की जीत सुनिश्चित कराने की योजना पर काम कर रही है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर रविवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। प्रदेश कार्यालय पर बैठक के बाद अब भाजपा क्षेत्र व जिला स्तर पर बैठक करेगी। इसके बाद खण्ड व मण्डल स्तर पर पार्टी निकाय चुनाव के संबंध में बैठक करेगी। निकाय चुनाव में पहले ही पार्टी ने भाजपा संगठन के प्रदेश स्तर के नेता सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी है।

पेंडुलम वाले बयान पर अखिलेश का तंज, ‘चाचा’ ने भाजपा सहित सीएम को भी झूला झूला दिया

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को काम में लगाना है। उन्होंने कहा है कि मण्डल को मजबूत करने के साथ-साथ, बूथ समिति व पन्ना समिति की संरचना को मजबूत करना है। पन्ना प्रमुखों की भूमिका इस चुनाव में अहम रहने वाली है। पार्टी इस बार समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा का फोकस ऐसी सभी सीटों पर है जहां भाजपा की स्थिति कमजोर है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी योगी सरकार के कार्यों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पार्टी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले हो रहे नगरीय निकाय का चुनाव महत्वपूर्ण है।

Tags: civics eelctionLucknow News
Previous Post

पेंडुलम वाले बयान पर अखिलेश का तंज, ‘चाचा’ ने भाजपा सहित सीएम को भी झूला झूला दिया

Next Post

इस पहाड़ पर 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, भारत की इस जगह को मिलेगा वर्ल्ड हेरिटेज टैग

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
world heritage tag

इस पहाड़ पर 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, भारत की इस जगह को मिलेगा वर्ल्ड हेरिटेज टैग

यह भी पढ़ें

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 का होने वाला है धमाकेदार आगाज, ये 14 कंटेस्टेंट्स लगाएंगे घर में तड़का

20/06/2024
JNU Session

जेएनयू में छात्रों की परिसर में वापसी के लिए दिल्ली सरकार से सुविधा देने की मांग

31/08/2020
AK Sharma

‘तुझको खबर नहीं, मगर…‘, सदन में एके शर्मा के जवाबों से विपक्ष हुआ चारों खाने चित्त

24/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version