• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ आ रही रोडवेज बस में लगी आग, शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला

Writer D by Writer D
11/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Fire

fire in roadways bus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कानपुर से लखनऊ आ रही रोडवेज की बस (Roadways Bus)  रविवार को बंथरा में आग (Fire) की लपटों में घिर गई। पैसेंजर चीखने-चिल्लाने लगे। ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे लगाया। लपटों से घिरी बस के शीशों को लाठी-डंडों से तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया, जिससे यात्रियों को चोटें भी आईं। बस में कुल 48 यात्री थे। परिवहन अधिकारियों के मुताबिक सेल्फ के स्विच में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से बस में आग लगी थी।

मामला बंथरा का है। आजादनगर डिपो की बस संख्या यूपी-77 टी 4386 कानपुर के झकरकटी से रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे रवाना हुई थी। बस में कुल 48 सवारियां थीं। बस के चारबाग पहुंचने से पहले ही बंथरा में दोपहर एक बजे के आसपास आग लग गई। इंजन से उठी आग को देखकर यात्रियों केहोश उड़ गए। हड़कम्प मच गया और पैसेंजर इधर-उधर भागने की फिराक में लग गए। इसी बीच ड्राइवर ने आनन फानन बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाले गए। बस से धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते इससे पहले ही स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। बता दें कि अभी ग्यारह दिन पहले ही फैजाबाद रोड पर कैसरबाग डिपो की बस संख्या 32 एमएन 9181 में आग लग गई थी, जिसमें 36 सवारियां थीं।

बंथरा के गढ़ी चुनौटी स्थित डिफेंस कैरियर आकदमी के छात्र बंथरा बाजार खरीदारी करने आए थे। इसी दौरान उनकी नजर बस पर पड़ी तो करीब दो दर्जन छात्रों ने बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकालना शुरू किया और दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।

इस पहाड़ पर 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, भारत की इस जगह को मिलेगा वर्ल्ड हेरिटेज टैग

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक, टेकभनीकल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर एआरएम आलमबाग बालराज सिंह सहित सहायक यात्री निरीक्षक रूपेश कुमार, प्रभारी सीनियर फोरमैन राजकमल मौके पर पहुंचे। बस का बोनट चेक किया गया। जहां सेल्फ का स्विच शॉर्ट पाया गया, जिसकी वजह से स्पार्किंग हुई और बस में आग लग गई। यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।

Tags: Banthara newsLucknow Newsroadways busup news
Previous Post

इस पहाड़ पर 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, भारत की इस जगह को मिलेगा वर्ल्ड हेरिटेज टैग

Next Post

पूर्व सीएम हरीश रावत राजनीति से लेंगे संन्यास, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
Harish Rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत राजनीति से लेंगे संन्यास, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Sushil Chandra-Rajeev Kumar Corona Positive

CEC सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार कोरोना पॉज़िटिव

20/04/2021

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण: मोदी

08/04/2022
CM Dhami

राज्यपाल और सीएम धामी ने दी ईद-उल-फितर की बधाई

21/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version