• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेत में मवेशी घुसने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
14/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में अपने भाई के साथ एक युवक खेत की रखवाली कर रहा था। इसी बीच गांव के ही चाचा के मवेशी उसके खेत पर जा घुसे, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट की नौबत आ गई और बेटे के साथ चाचा ने युवक की गोली मारकर हत्या (Shot) कर दी। हत्या कर भाग रहे पिता-पुत्र को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालत नाजुक होने पर पुलिस ने आरोपियों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।

ढाका पुरवा गांव निवासी दिनेश द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि 30 वर्षीय बेटा शरद द्विवेदी अपने चाचा पप्पू की ममता इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करता था। सोमवार की देर शाम वह दुकान से काम करके घर वापस लौटा था। इसी बीच चचेरा भाई प्रवीण वहां आ गया और दोनों आलू के खेत में रखवाली करने चले गए। कुछ ही घंटों बाद गांव में रहने वाले जयंत द्विवेदी के मवेशी हमारे खेत में घुस गए। इसको लेकर शरद ने जयंत से कहा कि चाचा मवेशी हटा लो।

जयंत गांव के रिश्ते में शरद का चाचा लगता है। मवेशी हटाने की बात जयंत को खराब लगी और अपने बेटे हिमांशु के साथ शरद की पिटाई करने लगे। उनके पास असलहा भी था और मामला इतना बढ़ गया कि शरद की गोली मारकर हत्या कर दी। झगड़ा और गोली की आवाज सुन ग्रामीण और परिजन वहां पर पहुंच गये और भाग रहे पिता- पुत्र को पकड़ लिया गया। आक्रोशित लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी और दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। भीड़ की पिटाई से हत्यारोपी पिता-पुत्र की हालत नाजुक हो गई और पुलिस ने इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने मंगलवार को बताया कि ढाका पुरवा में रहने वाले शरद पर गांव के ही दो लोगों ने फायर कर दिया जिससे शरद मौके पर ही गिर गया । उसे आनन-फानन में लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई है। गांव वालों ने गोली चलाने वाले बाप और बेटे को पकड़ लिया है और जमकर पीटा है जिससे बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। शरद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: kanpur news
Previous Post

कल से हर घंटे आसमान से होगी 120 उल्कापिंडों की बारिश, ऐसे देखें आसमानी आतिशबाजी

Next Post

अपहरण के आरोप में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
arrested

अपहरण के आरोप में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Radha Mohan

झूठ और फरेब की राजनीति से विपक्ष देश को अस्थिर करना चाहता है : राधा मोहन

08/02/2021
Pawan Khera

देश की विरासत के साथ वीभत्स खिलवाड़ कर रही भाजपा : पवन खेड़ा

28/02/2022
CM Yogi

आपातकाल की 48वीं बरसी पर सीएम योगी का विपक्षी गठजोड़ पर हमला

25/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version