• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूठ और फरेब की राजनीति से विपक्ष देश को अस्थिर करना चाहता है : राधा मोहन

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Radha Mohan

Radha Mohan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों पर किसानो को गुमराह करके अपनी दरकी हुई राजनैतिक जमीन सहेजने का विपक्षी दलों का षड़यंत्र इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा।

श्री सिंह ने रविवार को कहा कि विपक्ष झूठ-फरेब की राजनीति से देश को अस्थिर करना चाहता है लेकिन देश प्रगति पथ पर अबाध गति से आगे बढ़ेगा, क्योंकि देश के जनमानस का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के साथ भारत को आर्थिक व सामरिक महाशक्ति बनाने के पथ पर निरंतर अग्रसरित करने का है।

उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। एमएसपी की व्यवस्था में मूलभूत परिवर्तन किया गया है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी प्रकार की जिन्सों में उत्पादन लागत का डेढ़ गुना मूल्य किसान को मिल सके। उपज की खरीद का कार्य भी अब तेजी से जारी है और किसानों को पर्याप्त भुगतान किये जाने के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है।

इलाज के बाद फीस मांगने पर मरीज ने दांतों से काटकर अलग कर दी डॉक्टर की उंगली

श्री सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति के संकल्प के साथ निरंतर बढ़ रही है। गेहूॅ के मामले में ही 2013-14 में किसानों को मात्र 33,874 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया वहीं 2019-20 में भुगतान की राशि 62,802 करोड़ रूपये थी जबकि 2020-21 में किसानों को गेहूॅ की उपज का 75,060 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया। इसके साथ ही 2019-20 में 35.57 लाख किसानों को भुगतान किया गया। वहीं 2020-21 में 43.36 लाख किसानों से गेहूॅ क्रय किया गया।

श्री सिंह ने धान खरीद पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि 2013-14 में 63,928 करोड़ रूपये का भुगतान धान खरीद के रूप में किसानों को किया गया जबकि 2019-20 में 1,41,930 करोड़ रूपये की धान खरीद की गई थी। वहीं 2020-21 में धान खरीद की स्थिति और भी अधिक बेहतर हुई और 1,72,752 करोड़ रूपये की खरीद होने का अनुमान है। धान खरीद में जहां 2019-20 में 1.24 करोड़ किसानों से धान खरीद की गई। तो 2020-21 में यह संख्या बढ़कर 1.54 करोड़ हो गई है।

इलाज के बाद फीस मांगने पर मरीज ने दांतों से काटकर अलग कर दी डॉक्टर की उंगली

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि दालों के मामले में 2013-14 में मात्र 236 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था, वहीं 2019-20 में 8285 करोड़ रूपये दालों की उपज का भुुगतान किसानों को किया गया, जो कि 2013-14 की तुलना में 40 गुना अधिक है। ऐसे ही कपास 2013-14 में सिर्फ 90 करोड़ रूपये की खरीद से बढ़कर अब 27 जनवरी को 25974 करोड़ रूपये हो गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि देश में 10 हजार नये एफपीओ बनायेंगे। इन 10 हजार एफपीओ के लिए सरकार 6,850 करोड़ रूपये खर्च करेंगी और 5 साल में इनको और मजबूती दी जाएगी। छोटे-छोटे किसान जब 300 से 500 की संख्या मे मिलकर एक एफपीओ के साथ जुडे़ंगे, तो उनका रकबा बढ़ेगा और इसके साथ ही उत्पादन भी बढ़ेगा। किसान तब तकनीकि के साथ जुड़ने भी जुड़ेगे और उनके उत्पादन का वाॅल्यूम भी ज्यादा होगा। ऐसी स्थिति में किसान अपने उत्पादन के बाजिब मूल्य के लिए मोल-भाव भी कर सकेंगे।

Tags: agriculture newsKisan andolanPM Newsup news
Previous Post

ग्वालियर के विकास पर खर्च किए जायेंगे पांच हजार करोड़ रूपये : शिवराज

Next Post

भाजपा का ‘न गुण्डाराज न भ्रष्टाचार’ का नारा खोखला साबित हुआ : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू  Ajay Kumar Lallu

भाजपा का 'न गुण्डाराज न भ्रष्टाचार' का नारा खोखला साबित हुआ : लल्लू

यह भी पढ़ें

gautam gambhir

गौतम गंभीर ने की जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा की तारीफ

06/10/2020
rishikesh-dehradoon highway bridge

तेज बारिश से उफान पर नदी-नाले, ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर बीच से टूटा पुल

27/08/2021
SRH gave CSK a target of 172 runs due to the strong innings of Warner and Manish.

वॉर्नर और मनीष की दमदार पारी की वजह से SRH  ने CSK को 172 रन का लक्ष्य दिया

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version