• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज बारिश से उफान पर नदी-नाले, ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर बीच से टूटा पुल

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
rishikesh-dehradoon highway bridge

rishikesh-dehradoon highway bridge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहाड़ों में हो रही तेज बरसात के कारण गंगा नदी, चंद्रभागा और सॉन्ग नदी के अलावा अन्य नदी-नाले उफान पर हैं।

इस बीच ऋषिकेश-टिहरी मार्ग पर फकोट के निकट भारी भूस्खलन हुआ है। इसलिए मार्ग अवरुद्ध हो गया है।। ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग भी ब्यासी के निकट अवरुद्ध है। दोपहर 12:00 बजे ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर रानी पोखरी पुल का एक हिस्सा गिर गया। इससे छोटे वाहन नदी में गिर गए। प्रशासन ने ऋषिकेश- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। आपदा प्रबंधन टीम और आला अधिकारी मौके पर हैं ।

जानकारी के अनुसार, पानी के तेज बहाव के कारण रानीपोखरी जाखन नदी का पुल बीच से टूट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ वाहन नीचे बह गए। कुछ बाइक सवार भी बाल-बाल बचे। कोई बड़ी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं मिली है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद हैं। पुलिस ने पुल पर पूरी तरह से आवाजाही को बंद करा दिया है। ऋषिकेश की मेयर अनीता मंगाई भी पुल से कुछ देर पहले ही गुजरी थीं। सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ऋषिकेश में उफान पर आई चंद्रभागा नदी ने भी अपना रुख बदल लिया है। अब चंद्रभागा नदी की धारा धन्वंतरी भवन की ओर बह रही है। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में गुरुवार देर रात दो दोपहिया वाहन सवार लोग गहरी खाई में गिर गए। आनन फानन मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

रायवाला थाना क्षेत्र के सौंग नदी में जलस्तर बढ़ने से एक महिला सहित चार लोग टापू में फंस गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को सकुशल बाहर निकाला। शुक्रवार सुबह छिद्दरवाला निवासी एक महिला और दो पुरुष गाय को खोजने के लिए ठाकुरपुर के पास रेलवे पुल के नीचे पहुंचे।

Tags: Heavy rainrishikesh-dehradoon bridgeUttrakhand News
Previous Post

शराब माफियाओं पर मेहरबान क्यों है भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी

Next Post

वैदिक मंत्रोचार के बीच गंगा में विसर्जित हुई दिवंगत कल्याण सिंह की अस्थियां

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

15/04/2026
Next Post
ashes of kalyan singh

वैदिक मंत्रोचार के बीच गंगा में विसर्जित हुई दिवंगत कल्याण सिंह की अस्थियां

यह भी पढ़ें

chains

मौलाना ने दो बच्चों के पैर में जंजीर बांधकर लगाया ताला, वजह हैरान कर देगी

28/05/2022
solver gang

TGT में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित सात गिरफ्तार

07/08/2021
लापता' हुआ कोरोना मरीज, अस्सी घाट पर मिला

वाराणसी : इलाज के दौरान ‘लापता’ हुआ कोरोना मरीज, अस्सी घाट पर मिला

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version