• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसिड अटैक मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सुबह छात्रा पर फेंका था तेजाब

Writer D by Writer D
14/12/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Acid Attack

Dwarka Acid Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

द्वारका। दिल्ली के द्वारका में स्कूली छात्रा पर एसिड फेंकने (Acid Attack) वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुई थी। जहां आरोपी छात्रा के ऊपर तेजाब फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार तीनों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस को करीब 9 बजे मोहन गार्डन के पास छात्रा पर तेजाब फेंकने (Acid Attack) की सूचना मिली थी। छात्रा की उम्र 17 साल है और वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने दो लड़कों पर शक जताया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, उसमें देखा जा सकता है कि दो लड़के बाइक से आते हैं और छात्रा पर एसिड फेंक (Acid Attack) देते हैं। दोनों युवकों ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। इसके बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। पीड़िता के कहने पर उसकी छोटी बहन घर जाकर अपने पिता को बुलाकर लाई, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग और बाल आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही तेजाब बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।

निकाय चुनाव की घोषणा पर 20 दिसंबर तक लगी रोक, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वारदात के समय पीड़िता के साथ मौजूद रही छात्रा की छोटी बहन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी। उसने बताया था कि जब हम स्कूल जा रहे थे, तभी दीदी एकदम चीखी, इसके बाद उन्होंने कहा कि पापा को बुलाओ। मैंने उनका चेहरा देखा, मैं घबरा गई। इसके बाद पापा को बुलाया। फिर दीदी को अस्पताल ले जाया गया। बाइक पर दो लोग थे। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। लेकिन कैमरे से मैंने पहचान लिया कि दो लोग हनी और सचिन थे। दोनों दीदी को पहले से जानते थे, लेकिन कुछ इश्यू हुआ था, इसके बाद बात बंद हो गई थी। हालांकि, दोनों लड़कों की पापा से बात होती थी। ये दोनों लड़के उस स्कूल में नहीं पढ़ते थे।

छात्रा का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की हालत स्थिर है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि डॉक्टर्स इस बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी छोटी लड़की भागते हुए घर आई और बताया कि उसकी बड़ी बहन पर एसिड फेंका गया है। हमलावर दोनों युवकों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। इसलिए उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। छात्रा की दोनों आंखों में एसिड चला गया है।

Tags: acid attackdelhi newsdwarka acid attackdwarka newsNational news
Previous Post

निकाय चुनाव की घोषणा पर 20 दिसंबर तक लगी रोक, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Next Post

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में विभाग लाएं एकरूपता: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Modern ropeway system to be built in Haridwar
राजनीति

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

08/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

08/04/2026
राजनीति

CM Dhami ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

08/04/2026
Next Post
SS Sandhu

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में विभाग लाएं एकरूपता: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

पुलिस को अपनी वर्दी पर गर्व होना चाहिए, इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए : मोदी

05/09/2020
BJP

BJP ने राज्यसभा चुनाव में उतारे 3 उम्मीदवार, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

12/10/2025
Assistant Loco Pilot

रेलवे ने निकाली 7951 नौकरियां, इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले करें अप्लाई

30/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version