• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार ने राहुल गांधी से की यात्रा रोकने की अपील, कांग्रेस बोली- क्या मोदी मास्क पहनकर गुजरात गए थे

Writer D by Writer D
21/12/2022
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राहुल गांधी से यात्रा (Bharat Jodo Yatra) रोकने की अपील की है। इसके लिए कोरोना महामारी बढ़ने का हवाला दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।

सरकार की अपील पर कांग्रेस ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर गए थे?

स्वास्थ्य मंत्रालय का राहुल को पत्र- कोरोना प्रोटोकॉल न हो सकें तो यात्रा स्थगित कर दीजिए

लेटर में दो अपील की गईं…

स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल को लिखे लेटर में कहा कि कई सांसदों ने चिंता जाहिर की है कि भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना फैल रहा है। अपील की गई कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो। यात्रा में जो लोग भी शामिल हो रहे हैं , सभी ने वैक्सीन जरूर लगवाई हो।

इतनी बड़ी यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है। ऐसे में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के हालातों को देखते हुए यात्रा रोक देना ही सही रहेगा।

कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखला गई

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। उन्होंने BJP से सवाल किया कि क्या चुनाव के समय PM मोदी मास्क लगाकर गुजरात गए थे?

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रद्द करने की मांग, सरकार ने भेजी राहुल गांधी चिट्ठी

अचानक भारत जोड़ो यात्रा पर इतना ध्यान क्यों?

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मैंने अभी तक लेटर नहीं देखा है, लेकिन अभी तक तो प्रोटोकॉल को लेकर कोई नियम नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मुझे ये नहीं समझ आ रहा है कि अचानक भारत जोड़ो यात्रा पर इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है?

7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी। आज यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंच गई है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ देखने मिली। हजारों की संख्या में लोग राहुल से मिलने और यात्रा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से भी पहुंचे। हरियाणा में भी उनके साथ-साथ सैकड़ों की भीड़ चल रही है।

Tags: bharat jodo yatracongressdelhi newsNational news
Previous Post

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रद्द करने की मांग, सरकार ने भेजी राहुल गांधी चिट्ठी

Next Post

मिड-डे मील खाकर 15 छात्राएं बीमार, उपचार के लिए स्कूल में बुलाया तांत्रिक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
छत्तीसगढ़

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री साय

17/09/2026
नई दिल्ली

मुस्लिम समाज मनाएगा PM मोदी का जन्मदिन, कुरान ख्वानी से दरगाहों पर चिरागान तक

17/09/2026
Main Slider

140 विद्यार्थियों से संवाद करेंगे CM धामी, विकसित उत्तराखंड पर जानेंगे युवाओं का विजन

17/09/2026
Next Post
Mid-day Meal

मिड-डे मील खाकर 15 छात्राएं बीमार, उपचार के लिए स्कूल में बुलाया तांत्रिक

यह भी पढ़ें

Yadav Singh

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को SC से राहत, मिली अग्रिम जमानत

05/08/2024
kanwariyas

यात्रियों से भरी बस पलटने से 3 की मौत, 30 घायल

05/04/2022
UPITS

प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने में ‘मील का पत्थर’ साबित हो रहा है UPITS-2024

28/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version