• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जुओं की समस्या दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

Writer D by Writer D
29/01/2026
in फैशन/शैली
0
Lice

lice

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों (Winter) का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में कई लोग रोजाना नहाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में बालों (Hair) की अच्छे से सफाई ना हो पाती हैं, तो इनमें जुओं (Lice) की समस्या पनपने लगती हैं। जुएं एक प्रकार की कीट होती हैं, जो व्यक्ति के सिर को अपना घर बना लेती हैं और लगातार अपनी संख्या बढ़ाती रहती हैं। ये बालों की जड़ों में रहकर ना केवल खून चूसती हैं बल्कि कई अन्य समस्याओं को भी जन्म देती हैं। अगर समय रहते हीं इनसे छुटकारा न पाए जाए तो समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से जुओं की समस्या से जल्द निजात पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

अदरक का करें इस्तेमाल

औषधीय तत्वों से भरपूर अदरक सेहत के लिए ही नहीं बालों के लिए भी बेहद असरदार नुस्खा हो सकती है। दो चम्मच अदरक के पेस्ट में दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाने से लीख की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इस पेस्ट को आंधे घंटे तक बालों पर लगाकर रखें और फिर हेयर वॉश कर लें।

ऑलिव ऑयल दिखाएगा कमाल

ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल से जुओं का दम घुट जाता है और वो मर जाते हैं। इस उपाय से जुएं दोबारा नहीं आते हैं। आप सौंफ (एनीज) के तेल और जैतून के तेल को मिलाकर भी लगा सकते हैं। ये जुओं को खत्म करने का असरदार तरीका है। जैतून के तेल से बालों और स्कैल्प को भी फायदा होगा।

नीम है चमत्कारी

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो जुओं को भगाने के लिए असरदार है। नीम में अज़ादिराच्टिन पाया जाता है, यह इंसेक्टिसाइड है जो सिर में जूं को बनने से रोकता है। इसलिए अगर आपके सिर से जूं हटने का नाम नहीं ले रही है तो नीम से अच्छा कोई उपाय नहीं हो सकता है। जूं को भगाने के लिए आपको एक कप नीम के पत्ते चाहिए होंगे। अब गैस पर एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालें। फिर इसमें नीम के पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लें। जब यह अच्छे से उबल जाए तब इसके रस और पत्तियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और आजमाएं।

लगाएं कपूर का तेल

बालों में कपूर लगाने से लीख खत्म होने लगती हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों पर हेयर मसाज कर सकते हैं। अगर हो सके तो इस तेल को रात भर लगाकर रखें और सुबह हेयर वॉश कर लें। दो से तीन बार ये नुस्खा अपनाने से लीख गायब हो जाएंगी।

हर्बल शैंपू का करें इस्तेमाल

लीख से निजात पाने के लिए आप हर्बल शैंपू में टी ट्री ऑयल और नारियल का तेल मिक्स कर बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद सर पर शॉवर कैप पहन लें और आंधे घंटे बाद बालों को धो लें। इससे लीख कम होने लगेंगी।

लहसुन डालेगा असर

लहसुन की 8 से 10 कलियां लेकर पीस लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बच्चे के बालों में लगाकर लगभग 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धोएं। सिर की त्वचा पर पैट्रोलियम जैली लगाएं और फिर सिर को तौलिए से ढक दें। पैट्रोलियम जैली को रातभर के लिए बालों पर लगा रहने दें। सुबह बालों में बेबी ऑयल लगाएं और कंघी कर के जुओं को निकाल दें।

प्याज का रस

आपने प्याज के रस का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए किया होगा। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी मदद से आप बालों से जुओं को हटा सकती हैं। क्योंकि प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। सिर से जूं हटाने के अलावा यह आपके बालों को हेल्दी बनाने में भी मदद करेगा। जरूरत के अनुसार प्याज का रस निकालें और उसे बालों में लगभग 3 से 4 घंटे तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद कंघी कर के जुएं निकाल लें और बालों को शैंपू से धो लें। सप्ताह में 3 से 4 बार ऐसा करें।

Tags: beauty hacksBeauty tipslice problem becomes a problem for hairtry these home remedies
Previous Post

यह रायता भूख जगाने के साथ बढ़ा देता है खाने का स्वाद

Next Post

तैलीय स्किन से मिलेगा छुटकारा, करें ये इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Lips
फैशन/शैली

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

21/10/2026
Next Post
home made soap

तैलीय स्किन से मिलेगा छुटकारा, करें ये इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Kalashtami

कालाष्टमी के दिन करें इन चीजों का दान, हर कार्य में मिलेगी सफलता

18/05/2025
Honeytrap

हनीट्रैप गैंग में और लोग भी हैं शामिल, तलाश में जुटी पुलिस

16/04/2021
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

ऑक्सफोर्ड में कोरोना वैक्सीन के थर्ड फेज ट्रायल को SII पूरी तरह से तैयार, अगले हफ्ते होगा शुरू

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version