• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनीट्रैप गैंग में और लोग भी हैं शामिल, तलाश में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Honeytrap

Honeytrap

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। हनीट्रैप के जरिये फंसाकर बड़े और सभ्रांत लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐठने वाले गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी करने के मामले में छानबीन कर रही हजरतगंज पुलिस को गैंग के कुछ अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है। इस मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। हजरतगंज पुलिस ने दो दिन पूर्व ही ऐसे गिरोह का खुलासा किया था जो अधेड़ उम्र के लोगों को हनी ट्रैपिंग में फंसाकर लाखों रुपये की वसूली करता था। गिरोह के सदस्य जब भी रकम लेने जाते तो उस वक्त गैंग के पुरुष सदस्य दरोगा व सिपाही की वर्दी में रहते थे। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिला व तीन पुरुष को गिरफ्तार किया  था। आरोपियों के पास से दरोगा व सिपाही की वर्दी, एयर पिस्तौल, कार, 6 मोबाइल और नकदी बरामद हुए थे।

हजरतगंज पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के बारे में  विस्तार से जांच की जा रही है। जांच में गैंग में शामिल और लोगों के बारे में जानकारियां मिली हैं। मिले साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही हैं।

बता दें कि दो दिन पूर्व जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया  था उनमें पारा के देवपुर निवासी अजीजुल हसन सिद्दीकी, आलमबाग छोटा बराहा का पंकज गुप्ता, ओमनगर का अतुल सक्सेना, सरोजनीनगर की सुधा वर्मा व सुप्रिया रावत शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को सरोजनीनगर इलाके के स्कूटर इंडिया के पास से गिरफ्तार किया था। दरअसल, रविवार को डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा से एक पशु चिकित्सक ने मुलाकात की थी। उसने बताया कि उसे कुछ लोग काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। जबरदस्ती रुपये मांग रहे हैं। इससे पहले भी इन लोगों ने ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की वसूली की थी जिससे मेरी मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है। यही स्थिति रही तो खुदकुशी कर लूंगा। पीड़ित ने डीसीपी को बताया था कि जो लोग उससे अवैध वसूली कर रहे हैं उनमें से तीन पुलिसकर्मी भी हैं। इसमें दो दरोगा और एक सिपाही है। डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा ने जब पुलिसकर्मी की बात सुनी तो उनके होश उड़ गए। तुरंत एक टीम बनाई गई जिसे तत्काल पीड़ित द्वारा बताए गए स्थान पर सादी ड्रेस में जाने का निर्देश हुआ। सोमवार को पुलिस टीम पीड़ित को लेकर सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया चौराहे पर पहुंची। वहां कुछ देर में एक कार से पांच लोग उतरे जिसमें दो महिलाएं और तीन पुरुष थे। पीड़ित के इशारे पर पुलिस ने पांचों को दबोच लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, इस गिरोह में दो महिलाएं हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों फर्जी तरीके से कई नामों से आईडी बनाती हैं। इसके बाद चिह्नित लोगों से दोस्ती करती हैं। उनसे चैटिंग करने के दौरान मोबाइल नंबर हासिल कर लेती हैं। फिर उनसे बातचीत का सिलसिला शुरू करती हैं। इस दौरान वीडियो कॉलिंग और चैटिंग भी होती है। महिलाएं अपने जाल में फंसाने के लिए वीडियो कॉलिंग के दौरान अश्लीलता भी करती हैं। इस दौरान उनके साथी दूसरे मोबाइल से वीडियो भी बनाते हैं। इसके बाद मुलाकात का सिलसिला शुरू होता हैं। जाल में फंसे पुरुषों को महिलाएं मिलने के लिए महंगे होटल व रेस्टोरेंट में बुलाती हैं। इस दौरान उसी होटल में उनके पुरुष साथी भी मौजूद रहते हैं।

पुलिस  के मुताबिक इस गिरोह ने सरोजनीनगर में अपना ठिकाना बनाया रखा था। होटलों व रेस्टोरेंट में मुलाकात करने के बाद महिला अकेले में मिलने व अंतरंगता के लिए न्योता देती थीं। इसके लिए महिला अपने ठिकाने पर ही पुरुषों को बुलाती थीं। इस दौरान अश्लील तस्वीरें व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देते थे।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

शराब ठेके पर सेल्समैन ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवनलील

Next Post

एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 1.13 करोड़ का सोना, पश्चिमी बंगाल की महिला हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
gold

एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 1.13 करोड़ का सोना, पश्चिमी बंगाल की महिला हिरासत में

यह भी पढ़ें

Kitchen

रसोई से जुड़ी ना करें ये गलतियां, खो जाएगी सुख-समृद्धि

13/08/2024
arrested

परिवार की संपन्नता से ईर्ष्या के चलते पड़ोसी दंपत्ति ने ले ली बच्चे की जान

30/01/2021
lemon

चेहरे पर ऐसे लगाएं नींबू, वरना त्वचा हो जाएगी डैमेज

11/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version