• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्राइम पेट्रोल में दिखाया श्रद्धा हत्याकांड, हंगामे के बाद Sony ने मांगी माफी

Writer D by Writer D
02/01/2023
in मनोरंजन
0
Aftab Poonawala

Aftab Poonawala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनी चैनल (Sony Channel) अपने क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ (Crime Petrol) के एक एपिसोड को लेकर मुश्किलों में आ गया है। शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में एक लड़की की कहानी को दिखाया गया था, जिसके पार्टनर ने उसे मारकर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए थे। शो को देखने वाले दर्शकों को लगा कि ‘क्राइम पेट्रोल’ के इस एपिसोड में श्रद्धा वॉल्कर के मर्डर की कहानी को दिखाया गया है।

श्रद्धा वॉल्कर और आफताब पूनावाला के केस (Shraddha murder case) की जांच अभी भी दिल्ली पुलिस कर रही हैं। इस भयानक मामले के सामने आने के बाद हर सुनने वाला का दिल दहल गया था। ऐसे में जब श्रद्धा मर्डर केस से मिलते-जुलते केस को दर्शकों ने क्राइम पेट्रोल के एपिसोड में देखा तो उनके होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर इस बात पर कई यूजर्स ने नाराजगी भी जताई। अब चैनल की तरफ से इसे लेकर माफीनामा भी सामने आ गया है।

चैनल ने हटाया एपिसोड-मांगी माफी

दर्शक का कहना था कि ‘क्राइम पेट्रोल’ के एपिसोड में श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha murder case) के फैक्ट्स को काफी हद तक तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। फैक्ट्स से छेड़छाड़ करना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। ऐसे में उन्होंने चैनल और शो के लिए ट्विटर पर बॉयकॉट ट्रेंड चला दिया था। लोगों का गुस्सा और नाराजगी देखते हुए सोनी ने अपने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से श्रद्धा-आफताब की कहानी वाले इस एपिसोड को डिलीट कर दिया है।

छवि

सोनी चैनल की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि ‘दर्शकों का कहना है कि ये एपिसोड हाल ही में हुए एक हादसे के जैसा लग रहा है। हम ये बताना चाहते हैं कि एपिसोड की कहानी काल्पनिक है। ये कहानी असल में 2011 में हुए एक हत्याकांड से प्रेरित है। इसका हाल के किसी मामले से कोई नाता नहीं है। अगर किसी दर्शक की भावनाएं इससे आहत हुई हैं तो हम इसके लिए माफी चाहते हैं। हमने इस एपिसोड को हटा दिया है।’

एपिसोड में दिखाया गया था ये

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘क्राइम पेट्रोल’ के एपिसोड में आफताब को हिंदू लड़के मिहिर और श्रद्धा वॉल्कर को ईसाई लड़की एना के रूप में दिखाया गया था। दोनों की शादी को मंदिर में होता दिखाया गया। इन्हीं बदलावों के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला था। इसके कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। मामले की बात करें तो आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी पार्टनर श्रद्धा का मर्डर कर उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। सबूतों को मिटाने के लिए उसने टुकड़ें जंगल में फेंक दिए थे।

Tags: crime patrolshraddha murder casesony channeltv gossips
Previous Post

‘1971 में भारत ने जैसा किया था, वैसा ही होगा’, इस देश ने पाकिस्तान को दी धमकी

Next Post

थाने में अचानक गोली चलने से दो सिपाही घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
Firing

थाने में अचानक गोली चलने से दो सिपाही घायल

यह भी पढ़ें

Peanut Pakoda

बारिश में लें इन पकौड़ों का स्वाद, बनाना हैं आसान

04/08/2025
CM Yogi

अयोध्या और प्रयागराज में बनेगा अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृह

21/06/2024
Amar Shaheed Subedar Sudhakar Singh

अमर शहीद सुबेदार सुधाकर सिंह के परिजनो को सौंपा 50 लाख का चेक

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version