• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

Writer D by Writer D
05/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
sentenced to death

sentenced to death

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जिले की एक अदालत ने बुधवार को पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी चचेरे बाबा को फांसी की सजा (Death penalty ) सुनायी।

अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अदालत ने फांसी और जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम ने बताया कि 18 अप्रैल 2021 को मरका थाना के समगरा गांव निवासी राम बहादुर प्रजापति अपनी पांच वर्षीया चचेरी नातिन को बिस्कुट खिलाने के बहाने अपने घर फुसला कर ले गया था। जहां उसने बलात्कार के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को कमरे में छुपा दिया था।

घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी में आरोपी रामबहादुर के घर के कमरे में छिपा बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटना का मुकदमा आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना शुरु की और प्रमाणिक तथ्यों का संकलन किया और 42 दिन में 31 मई. 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

मामले में अभियोजन पक्ष ने छह गवाह न्यायालय में पेश किया जिसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट विशेष अनु सक्सेना की अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद पिछली 23 दिसंबर को आरोपी राम बहादुर प्रजापति को दोषी ठहरा कर सजा सुनाने की तिथि चार जनवरी मुकर्रर की थी।

पॉक्सो एक्ट की अदालत ने बुधवार को आरोपी रामबहादुर प्रजापति को मृत्युदंड (Death penalty ) के साथ दो लाख 70 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

Tags: banda news
Previous Post

विवाहिता ने दो बच्चियों संग नहर में कूद कर दे दी जान

Next Post

हत्या के प्रकरण में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
Arrested

हत्या के प्रकरण में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

cm dhami

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा : धामी

31/05/2022
journalist Siddique Kappan

पत्रकार सिद्दीक कप्पन को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की अनुमति

28/04/2021
massive fire

स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण आग, 17 छात्रों की मौत

06/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version