• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बॉलीवुड के सभी स्टार्स नहीं लेते ड्रग्स’…, CM योगी से बोले सुनील शेट्टी

Writer D by Writer D
05/01/2023
in मनोरंजन
0
Sunil Shetty

Sunil Shetty, CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने फिल्मी दुनिया के कई जाने-माने सेलेब्स से मुलाकात की। बॉलीवुड सेलेब्स और मुख्यमंत्री द्वारा हुई मीटिंग में यूपी को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट इन इंडिया’ के तौर पर प्रमोट किया गया। इस दौरान सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बॉलीवुड को लेकर कई मुद्दों पर बात की। सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि बॉलीवुड से बायकॉट टैग हटना जरूरी है।

सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने उठाया ड्रग्स का मुद्दा

5 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स से उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी पर बात की। मीटिंग में सुनील शेट्टी, कैलाश खेर, सुभाष घई, जैकी श्राफ, सोनू निगम, रवि किशन और बोनी कपूर समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री से मीटिंग के दौरान सुनील शेट्टी ने ड्रग्स और बायकॉट जैसे मुद्दों को उठाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, ’90 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है। वो सिर्फ कड़ी मेहनत करके लोगों तक अपना काम पहुंचाते हैं। इसलिए ये जरूरी है कि बॉलीवुड बायकॉट टैग को हटाया जाए। ताकि बॉलीवुड की बिगड़ी छवि को सुधारा जा सके।’ आगे वो कहते हैं, ‘इस टैग को हटाने की जरूरत है। टोकरी में एक सड़ा हुआ सेब हो सकता है, पर हम सभी ऐसे नहीं हैं। हमारी कहानियां और संगीत दुनिया से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस कलंक को दूर करने की जरूरत है। कृपया इस संदेश को पीएम नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाएं।’

वहीं मीटिंग में शामिल हुए बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बोनी कपूर ने कहा कि ‘फिल्म इंडस्ट्री मुंबई में शूट करने में सहज है। पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को क्राइम फ्री राज्य बना दिया है। इसलिए अब वहां भी शूटिंग करने में भी दिक्कत नहीं होती है। मैंने राज्य में दो फिल्मों की शूटिंग की है। आगे और भी फिल्मों की शूटिंग करने का प्लान है।’

शिक्षा पर किया जाए फोकस

बोनी कपूर और सुनील शेट्टी के बाद सुभाई घई ने शिक्षा पर बात की। वो कहते हैं, ‘ये अच्छी बात है कि आप इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात कर रहे हैं। पर शिक्षा भी एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि आगे चलकर उत्तर प्रदेश को बाहर से टैलेंटेड लोगों को बुलाने की जरूरत ना पड़े।’

इसके अलावा कैलाश खेर ने उत्तर प्रदेश में एक एक आध्यात्मिक केंद्र की मांग की है।

Tags: bollywood gossipsEntertainment news
Previous Post

अब मिड-डे मील में मिलेगा मीट और फल, इस राज्य ने जारी किया 371 करोड़ का बजट

Next Post

जोशीमठ भू-धसाव को लेकर सीएम धामी करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Next Post
Dhami

जोशीमठ भू-धसाव को लेकर सीएम धामी करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

यह भी पढ़ें

cm yogi

भारत की नई ऊर्जा का प्रतिबिंब हैं गेम्स में आए खिलाड़ीः सीएम योगी

25/05/2023
Srijit Mukherjee and Rahul pay tribute to filmmaker Buddhadeb's death

श्रीजीत मुखर्जी और राहुल ने फिल्मकार बुद्धदेब के निधन पर दी श्रद्धांजलि

10/06/2021
arrested

किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

13/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version