• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोशीमठ भू-धसाव को लेकर सीएम धामी करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Writer D by Writer D
05/01/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) जोशीमठ में भू-धसाव (Joshimath landslide) को लेकर गंभीर है। अग्रिम आदेशों तक एनटीपीसी निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसी संबंध में मुख्यमंत्री 6 जनवरी को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने बीआरओ के अन्तर्गत निर्मित हेलंग वाई पास निर्माण कार्य,एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य व नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत निर्माण कार्यो पर अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन भी अग्रिम आदेशों तक रोका गया है।

प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने के लिए जिला प्रशासन ने एनटीपीसी व एचसीसी कंपनियों को एहतियातन अग्रिम रूप से 2-2 हजार प्री-फेब्रिकेटेड भवन तैयार कराने के भी आदेश जारी किए है।जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या को लेकर प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा है। प्रभावित परिवारों को नगरपालिका,ब्लाक,बीकेटीसी गेस्ट हाउस, जीआईसी,गुरुद्वारा,इंटर कालेज,आईटीआई तपोवन सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था की गई है।

जोशीमठ नगर क्षेत्र से 43 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से शिफ्ट कर लिया गया है। जिसमें से 38 परिवार को प्रशासन ने जबकि पांच परिवार स्वयं सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो गए है।

भू-धसाव बढने से खतरे की जद में आए भवनों को चिन्हित किया जा रहा है। ताकि कोई जानमाल का नुकसान न हो। राहत शिविरों में बिजली, पानी, भोजन, शौचालय एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए जिम्मेदारी दी गई है।

खतरे की जद में जोशीमठ में एशिया की सबसे बड़ी रोपवे, मंडरा रहा भूधंसाव का खतरा

सचिवालय स्थित अब्दुल कलाम भवन के चतुर्थ तल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सायं 6 बजे उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव,सचिव आपदा प्रबंधन, सचिव सिंचाई, पुलिस महानिदेशक,आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ, जिलाधिकारी चमोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जो अधिकारीगण मुख्यालय में उपस्थित हैं भौतिक रूप से और अन्य अधिकारीगण जो मुख्यालय से बाहर हैं, वे वीडियो कान्फ्रेंन्सिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।

उधर मुख्यमंत्री के निर्देश पर गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार,आपदा प्रबंधन सचिव रन्जीत कुमार सिन्हा,आपदा प्रबंधन के अधिशासी अधिकारी पीयूष रौतेला,एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रोहितास मिश्रा,भूस्खलन न्यूनीकरण केन्द्र के वैज्ञानिक सांतुन सरकार,आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डा.बीके माहेश्वरी सहित तकनीकी विशेषज्ञों की पूरी टीम जोशीमठ पहुंच गई है।

गढ़वाल कमिश्नर व आपदा प्रबंधन सचिव ने तहसील जोशीमठ में अधिकारियों की बैठक लेते हुए स्थिति की समीक्षा की गई। विशेषज्ञों की टीम की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की लगातार स्थिति की समीक्षा की जा रही है। अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.दीपक सैनी सहित प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। जोशीमठ भू-धसाव के खतरे से निपटने के लिए एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, पुलिस सुरक्षा बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Tags: dhami governmentjoshimath landslideUttarakhand News
Previous Post

‘बॉलीवुड के सभी स्टार्स नहीं लेते ड्रग्स’…, CM योगी से बोले सुनील शेट्टी

Next Post

मेहंदीपुर बालाजी में धर्मशाला में मिली महिला की लाश, धर्मनगरी में फैली सनसनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Kanwariyas left behind 7,000 metric tonnes of garbage in Haridwar.
Main Slider

लौटे कांवड़िए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

12/08/2026
CM Dhami reviewed the progress of the Jal Jeevan Mission.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

12/08/2026
CM Revanth Reddy
राष्ट्रीय

तेलंगाना में बारिश का संकट, नागार्जुन सागर में CM ने किया वरुण यज्ञ

12/08/2026
The PM launched former President Kovind's autobiography.
नई दिल्ली

कोविंद की किताब लॉन्च, मां को याद कर भावुक हुए मोदी

12/08/2026
Next Post
The entire family was found dead

मेहंदीपुर बालाजी में धर्मशाला में मिली महिला की लाश, धर्मनगरी में फैली सनसनी

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

नवरात्रि में नौ देवियों का स्वरूप और उपासना करने से क्या-क्या मिलता है वरदान

12/10/2020

UPPSC RO, ARO 2016 का टाइपिंग टेस्ट 23 फरवरी से, एडमिट कार्ड जारी

11/02/2021
CM Dhami made a purchase from 'Khadi Gramodyog Bhawan'

स्वदेशी अभियान को दिया बढ़ावा : मुख्यमंत्री धामी ने खादी ग्रामोद्योग भवन से की खरीदारी

02/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version