• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को किया नमन, बोले- प्रयागराज में कल्पवास करते थे महामहिम

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर उत्तर प्रदेश में नये राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की आज पावन जयंती है। तीन दिसंबर 1884 को बिहार प्रदेश के सिवान जनपद के एक छोटे से गांव जीरादेई में डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ था। उच्च शिक्षा उन्होंने बिहार के साथ कोलकाता में अर्जित करके बिहार के एक महाविद्यालय में प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवा प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारत के स्वाधीनता के लिए असहयोग आंदोलन में उन्होंने अपना योगदान दिया था। राजेंद्र बाबू अपनी सादगी के लिए, अपने सत्य निष्ठा के लिए, स्वदेशी, स्वाबलंबन और गांधीजी के उन मूल्यों से इतने प्रभावित थे कि वही सादगी की, वही सच्चाई, वही सदृढ़ता, वही स्वदेशी पर आजीवन उनके व्यक्तित्व में झलकती रही।

देश के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर आज ग्लोब पार्क, लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

सादर नमन! pic.twitter.com/YChB6ga7Ro

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 3, 2021

1946 में देश ने अपना संविधान बनाने के कार्य को आगे बढ़ाया। दुनिया की सबसे बड़े संविधान को दो वर्ष 11 महीने 18 दिन के अंदर बनाने में सफलता प्राप्त की। आजाद भारत की व्यवस्था को कैसे व्यवस्थित रूप संचालित करना चाहिए, यह राजेंद्र बाबू के नेतृत्व में देश के संविधान सभा ने करके दिखाया था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वह स्वतंत्र भारत में देश के प्रथम राष्ट्रपति बने। लगातार 12 वर्षों तक देश के राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने कार्य किया। राष्ट्रपति भवन की भव्यता राजसी ठाट बाट से दूर एक सादगीपन उनके जीवन का हिस्सा बना रहा। राष्ट्रपति भवन में भी उस दौरान जिन परंपराओं की उन्होंने शुरुआत की थी वह आज भी राष्ट्रपति भवन के अंदर देखने को मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि 1951 में सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार कार्यक्रम में तत्कालीन सरकार के विरोध के बावजूद गए थे। उन्होंने इस बात को बड़ी मजबूती के साथ कहा था कि सोमनाथ मंदिर का पुनरुद्धार भारत और भारतीयता को दुनिया के मंच तक पहुंचने और भारत के आस्था का सम्मान के साथ जोड़ना चाहिए। उस समय उन्होंने उस कार्यक्रम में जाकर के इस बात का उल्लेख किया कि हजारों वर्षों से इस पावन स्थल की हम पूजा करते रहे हैं। हमारी आराधना और हमारी आस्था का यह केंद्र बिंदु है। अनेक सम विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए हिन्दुस्थान ने उन चुनौतियों को झेला है। उसका सामना किया है। आज वह अपने आप को गौरव की अनुभूति करते हुए जब मैं इस अभियान से जुड़कर के सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के कार्यक्रम के साथ जुड़ रहा हूं तो भारत गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में पहले राष्ट्रपति के रूप में उनका उद्घोषणा सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के कार्यक्रम को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला अभियान था।

सीएम योगी ने मथुरा हादसे में पांच लोगों की मौत पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ के अवसर पर जो मुझे प्रयागराज जाने का अवसर प्राप्त हुआ था, वह हमारी सरकार में यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक सांस्कृतिक आयोजन को प्रयागराज की धरती पर संपन्न करना है। उस समय किले के अंदर जाने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ था। जब मैं किले के अंदर गया तो मुझे बताया गया कि किले में प्रेसीडेंशियल सुइट है। मुझे जिज्ञासा हुई यह जिला तो मुगल काल का है। तो प्रेसीडेंशियल सुइट का मतलब क्या है। तो मुझे बताया गया कि राजेंद्र बाबू यहां पर कुंभ के दौरान तो आते ही थे, हर वर्ष माघ मेले में कल्पवास के लिए भी आते थे। भारत की परंपरा और आस्था के प्रति क्या उनका लगाव था, आज भी देखते हुए बनता है। मित्रों डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी का व्यक्तित्व बहुत विराट था। वह महान थे और अपनी महानता के कारण ही आज उनके जन्मदिवस को पूरा देश मना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले शिक्षक थे। फिर अधिवक्ता हुए। यानी प्राध्यापक पद को छोड़ करके उन्होंने उस समय लॉ की डिग्री ली थी। अधिवक्ता की अच्छी खासी प्रैक्टिस करते हुए हमारे गांधीजी के उस समय के स्वाधीनता आंदोलन के साथ जुड़ कर के भारत की स्वाधीनता के लिए भी निरंतर कार्य करते रहे। इसीलिए सरकार ने इस बात को यहां पर तय किया है कि उत्तर प्रदेश के अंदर बनने वाला हमारा नया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का नाम डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी के नाम पर होगा।

बताया कि विश्वविद्यालय का कार्य हमने प्रयागराज में प्रारंभ कर दिया है। आज के इस अवसर पर मैं भारत माता के इस महान सपूत भारत के संविधान सभा के अध्यक्ष और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस अवसर पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Tags: cm yogidr rajendra prasad jayantiglobe parklucknow enwsup news
Previous Post

सीएम योगी ने मथुरा हादसे में पांच लोगों की मौत पर जताया दुख

Next Post

2017 से पहले केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं ले सका उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Next Post

2017 से पहले केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं ले सका उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Coconut Oil

दिखना चाहते हैं जवां, तो चेहरे पर लगाना शुरू करें ये चीजें

08/02/2026
robbers arrested

दवा कारोबारी के घर हुई डकैती का खुलासा, पूर्व नौकर समेत तीन गिरफ्तार

15/03/2021
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने रोड मैप तैयार

26/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version