• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
08/01/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, लखनऊ
0
Kesharinath Tripathi

Kesharinath Tripathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ( Keshari Nath Tripathi) का रविवार सुबह लगभग पांच बजे निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। आज शाम चार बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

10 नवम्बर 1934 को जन्मे पं. केशरी नाथ त्रिपाठी ( Keshari Nath Tripathi) अपने पिता की सात संतानों में चार बेटियों और तीन बेटों में सबसे छोटे थे। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। वह तीन बार विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। 30 दिसम्बर को उनकी तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उसके बाद चार जनवरी को सुधार होने पर डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे। वहीं पर उनका इलाज चल रहा था। तबियत में सुधार होने पर केशरी नाथ त्रिपाठी को आज ही लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया जाना था लेकिन हार्ट अटैक आने से उनकी सांसें थम गईं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहने के अलावा उन्होंने बिहार और त्रिपुरा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था। केशरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ थे। इसके अलावा 2004 में जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। वहीं केशरी नाथ त्रिपाठी यूपी विधानसभा में कई बार स्पीकर के पद पर भी रहे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण सांगठनिक पदों की जिम्मेदारी निभाई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जारी एक संदेश में कहा है कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परम्पराओं और विधि के गहरे जानकार के साथ-साथ एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, उप्र के गौरव, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ। भारतीय जनसंघ से भाजपा तक जीवन भर कार्य करने वाले पंडित जी का निधन पार्टी व राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

Tags: cm yogikeshari nath tripathiLucknow NewsPrayagraj Newsup news
Previous Post

हिमाचल प्रदेश को मिले नए मंत्री, सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार

Next Post

सपा Twitter हैंडल संचालक गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी को लेकर दर्ज है इतने केस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
Manish Jagan

सपा Twitter हैंडल संचालक गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी को लेकर दर्ज है इतने केस

यह भी पढ़ें

भारत-श्रीलंका

आतंकवाद और मादक पदार्थ तस्करी से निपटने के लिए परस्पर सहयोग बढायेंगे भारत और श्रीलंका

26/09/2020
बिहार में कोरोना

बिहार में कोरोना के 1592 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1.64 लाख से अधिक

17/09/2020
Rahul Gandhi

केसरिया पगड़ी पहन कर गुरुद्वारा पहुंचे राहुल गांधी, सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की

08/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version