• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमाचल प्रदेश को मिले नए मंत्री, सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार

Writer D by Writer D
08/01/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Oath

Oath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ( Sukhu government) के मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार किया गया। सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ (Oath) दिलाई गई। राजभवन में गरिमापूर्ण समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार में शिमला जिले का दबदबा रहा। शिमला जिले से सबसे ज्यादा तीन मंत्री बने हैं। सर्वाधिक 15 सीटों वाले कांगड़ा जिला को एक मंत्री मिला है।

सबसे पहले सोलन से विधायक धनीराम शांडिल को शपथ (Oath) दिलाई गई। उनके बाद ज्वाली के विधायक चन्द्र कुमार, फिर शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी, जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह और सबसे आखिर में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं। हर्षवर्धन और जगत सिंह ने अंग्रेजी, बाकी ने हिंदी में शपथ ली।

मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) में वरिष्ठता और अनुभव के साथ युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को भी साधा गया है। सुक्खू मंत्रिमंडल में 82 वर्षीय धनीराम शांडिल सबसे उम्रदराज और 33 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह सबसे युवा मंत्री हैं। धनीराम शांडिल और चन्द्र कुमार को छोड़कर अन्य पांच विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। धनीराम शांडिल और चन्द्र कुमार पूर्व वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे हैं। सुक्खू मंत्रिमंडल में अधिकतम 10 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी मंत्रिपरिषद में तीन पद रिक्त हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में शिमला संसदीय क्षेत्र से पांच, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र से एक-एक मंत्री बने हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कोई भी मंत्री नहीं बनाया गया है। इसकी वजह यह है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हैं।

विहिप के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पुष्पलता उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रदेश में कांग्रेस के सत्तासीन होने के लगभग एक माह बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार से एक घंटा पहले सुक्खू सरकार ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है। 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा चुनाव के 08 दिसम्बर 2022 को घोषित नतीजों में कांग्रेस 40 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज हुई है। भाजपा को 25 सीटें मिली हैं। तीन सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 11 दिसंबर, 2022 को शपथ ली थी।

Tags: himachal pradesh newsNational newssukhu government
Previous Post

विहिप के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पुष्पलता उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
Kesharinath Tripathi

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Lord Shiv

सोमवार को करें इसका पाठ, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

21/07/2025
Disha Vakani

जानें क्या ‘तारक मेहता’ की ‘दया बेन’ उर्फ दिशा वकानी करने वाली बिग बॉस 14 में एंट्री

29/08/2020
IAS अधिकारी

IAS अधिकारियों की नियुक्तियों में बदलाव, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लगाई मोहर

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version