• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, खिचड़ी मेला की तैयारियों का लिया जायजा

Writer D by Writer D
10/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले खिचड़ी मेले के लिए मंदिर परिसर सज कर तैयार है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में लगने वाले खिचड़ी मेला (Khichdi Mela) की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। एक महीने से अधिक समय तक चलने वाले मेले में देश-विदेश श्रद्धालु आकर गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाते हैं।

मान्यता है कि गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा त्रेता युग से चली आ रही है। कहा जाता है कि गुरु गोरखनाथ कांगड़ा में ज्वाला देवी के दरबार में गए। वहां पर देवी ने उन्हें भोजन के लिए आमंत्रित किया तो गुरु गोरखनाथ ने कहा कि वह तो खिचड़ी खाते हैं। आप पानी गरम कीजिए, बाकी सामग्री लेकर आते हैं। गुरु गोरखनाथ वहां से निकले तो गोरखपुर आ गए।

आज जहां गोरखनाथ मंदिर है, वहीं पर उन्होंने अपनी धुनी रमा दी और खप्पर रख दिया। उस दिन मकर संक्रांति थी। किसी संत के आने की सूचना से क्षेत्र के श्रद्धालु वहां पहुंचने लगे। लोग उनके खप्पर में खिचड़ी डालने लगे पर वह भरा नहीं। कहा जाता है कि गुरु गोरखनाथ ने वहीं खिचड़ी बनवाई और जितने भक्त आए सभी को खिलाया, पर खिचड़ी कम नहीं हुई। तब से खिचड़ी चढ़ाने की शुरू हुई परंपरा आज भी कायम है। हर साल मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेला लगता है।

मुख्य द्वार से गर्भगृह तक बैरिकेडिंग

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी चढ़ाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह के पास तक बैरिकेडिंग की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन की तरफ से की जाती है। शुक्रवार को बल्लियां तथा मंदिर परिसर में लोहे की पाइप लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई।

विशिष्ट लोगों के लिए वीवीआईपी लाइन

गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने तथा दर्शन करने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए दो-दो लाइनों के साथ बीच में एक वीवीआईपी लाइन होती है, जिस रास्ते विशिष्ट लोग ही जाते हैं। हर जगह मंदिर के वालंटियर तैनात रहते हैं।

गन्ना किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए: सीएम धामी

मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मेले में आए श्रद्धालुओं को कोई दिक्त न हो, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सात पुलिस चौकी के अलावा एक थाना बनाया गया है। परिसर में 72 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात हैं।

श्रद्धालुओं के लिए रहने का भी इंतजाम

खिचड़ी चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं के रहने के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से हिंदू सेवाश्रम, यात्री निवासी, पर्यटक सुविधा केंद्र में रहने की व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर स्थायी और अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया गया है। नगर निगम व बिजली विभाग व्यवस्था में लगा हुआ है।

Tags: cm yogigorakhnath mandirgorakhpur newskhichdi melaMakar Sankranti
Previous Post

कोहली का 45वां शतक, भारत ने श्रीलंका को 67 रन से रौंदा

Next Post

जोशीमठ भू-धसाव: कुल 723 घरों में दरारें, 462 विस्थापित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Joshimath

जोशीमठ भू-धसाव: कुल 723 घरों में दरारें, 462 विस्थापित

यह भी पढ़ें

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: चीफ इंजीनियर के घर से मिली 1 करोड़ की एफडी

07/07/2021
Olive Oil

इस चीज से दमकने लगेगा फेस, ऐसे करें इस्तेमाल

15/07/2026
Governor

एग्रीकल्चर को अपना कल्चर बनाना होगा: राज्यपाल

03/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version