• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सोच लेना…मेरा नाम अनिल विज है’, मीटिंग में फूटा गृहमंत्री का गुस्सा

Writer D by Writer D
13/01/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Anil Vij

Anil Vij

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिसार। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने हिसार में एक मीटिंग के दौरान आगबबूला हो गए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यहां केवल मैं ऊंचा बोल सकता हूं, कोई और नहीं। मेरा नाम अनिल विज है। ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग के दौरान गृह मंत्री ने आदर्श सहकारी समिति की प्रॉपर्टी की गलत रजिस्ट्री करने पर हांसी के नायब तहसीलदार जयवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया।

इसके अलावा सहायक रजिस्ट्रार को भी फटकार लगाई और उसे भी निलंबित करने का आदेश किया। विज ने ‘द हिसार स्कॉलर हाउस बिल्डिंग सोसाइटी’ के प्रधान कपिला देवी के गबन मामले में रिकार्ड उपलब्ध न करवाने पर सहायक रजिस्ट्रार को सस्पेंड कर दिया। मीटिंग के दौरान एक शिकायतकर्ता ने तहसीलदार को प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाकर 1 करोड़ 32 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया।

सोच लेना…मेरा नाम अनिल विज (Anil Vij)  है

इसके बाद गृह मंत्री ने सारी जानकारी इकट्ठा की और इसमें शामिल तहसीलदार और सहायक तहसीलदार दोनों को निलंबित करने के आदेश दिए। मीटिंग के दौरान कंपनी के एस्टेट मैनेजर ने चार महीने का समय मांगा। इसके बाद विज ने कहा कि मेरा नाम अनिल विज है। सोच लेना। गृह मंत्री विज ने मीटिंग के दौरान जोर से बोलने पर कहा कि इस मीटिंग में केवल मैं ही ऊंचा बोल सकता हूं और कोई नहीं। इस दौरान विज ने कहा कि सभी आरोपियों को पकड़कर जेल में डालो।

इसके अलावा मारवल सोसाइटी के लोगों ने भी गृह मंत्री ने शिकायत की। उन्होंने कहा कि वे लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कॉलोनी में 1000 से अधिक परिवार है। मगर पीने का पानी नहीं है। इसके बाद इससे संबंधित अधिकारी ने कहा कि यह निजी कॉलोनी थी। पानी देने के लिए कॉलोनी बसाने वाले ने 4 एकड़ भूमि में करोड़ों रुपये का एस्टीमेट बनाया था। मगर उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की।

जोर-शोर से जारी है राम मंदिर निर्माण, चंपत राय ने बताया कब तक पूरा होगा ग्राउंड फ्लोर

इसके बाद विज ने मीटिंग में मौजूद एसपी से कहा कि उसे थाने में बुलाओ। उसके खिलाफ केस दर्ज करो और उसे अंदर करो। शिकायकर्ताओं ने कहा कि मालिक के खिलाफ 12 जून 2022 को एफआईआर दर्ज की थी

Tags: Haryana newsHisar NewsNational news
Previous Post

जोर-शोर से जारी है राम मंदिर निर्माण, चंपत राय ने बताया कब तक पूरा होगा ग्राउंड फ्लोर

Next Post

मजबूत हो रहे भारत को जानने के लिए दुनिया उत्सुक, देश में शुरू हो रहा है पर्यटन का बुलंद दौर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Next Post
PM Modi

मजबूत हो रहे भारत को जानने के लिए दुनिया उत्सुक, देश में शुरू हो रहा है पर्यटन का बुलंद दौर

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

दस रूपए की थाली महिला को पड़ी भारी, खाते से उड़ गए इतने हजार रुपए

08/09/2021

यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम इस तारीख से शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

22/01/2021
share market

हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 454 अंक उछला

25/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version