• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की हत्या कर गेहूं के खेत में फेंका शव

Writer D by Writer D
16/01/2023
in उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जलेसर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक की गांव के ही लोगों ने हत्या (Murder) कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया। शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र के ग्राम खेड़ा ग्वारऊ निवासी निहाल सिंह के 40 वर्षीय पुत्र रामजीलाल को गांव का ही एक व्यक्ति शनिवार की देर शाम घर से बुलाकर ले गया था। देर रात तक जब रामजीलाल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा।

रविवार को सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने गांव अगरपुर और देवतरा के मध्य बंबा व पानी की टंकी के समीप गांव चिरवां निवासी पप्पू बघेल पुत्र बेदराम के गेहूं के खेत में रामजीलाल का शव पड़ा देखा। यह देख ग्रामीण दंग रह गए। परिजनों को सूचना दी। मृतक के शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। लगता है कि उसको घसीटा गया हो।

घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई राकेश कुमार और अर्जुन सिंह ने बताया कि गांव का निवासी विनोद कुमार अपने साथ रामजीलाल को घर से बुलाकर ले गया था। उसने अपने साथी रामवीर सिंह, लाखन सिंह और रामकुमार के साथ मिलकर रामजीलाल की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया।

हत्याकाण्ड की खबर लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, जलेसर कोतवाली इंस्पेक्टर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक के शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsetah news
Previous Post

पेट्रोल पंप पर लूट एवं मार-पीट करने वाला सिपाही सस्पेंड

Next Post

प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने की सुसाइड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 41,424 हजार होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस

22/09/2026
Next Post
Suicide

प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने की सुसाइड

यह भी पढ़ें

Dogs

अब कुत्तों को मारना या दौड़ाना पड़ेगा भारी, खानी पड़ेगी जेल कि हवा

04/05/2024
Kanwar

सावन 2026: कांवड़ यात्रा की शुरुआत किसने की थी? जानें इसका पौराणिक इतिहास

23/07/2026
2020_11image_16_15_565221126paru-ll

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को काम्या पंजाबी ने लगाई लताड़

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version