• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की समृद्ध विरासत को विश्व के समक्ष रखने का अवसर: एके शर्मा

Writer D by Writer D
19/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चार शहरों वाराणसी, लखनऊ, आगरा और ग्रेटर नोएडा में जी-20 की 11 बैठकों का आयोजन विभिन्न विषयों पर किया जाएगा। आम जनता को जोड़ने के लिए 21 जनवरी को चारों शहरों में मैराथन का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।

राज्य के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने गुरुवार को लोक भवन में पत्रकारों को बताया कि सरकार चाहती है कि जी-20 के आयोजनों में सबकी भागीदारी हो। इन बैठकों में देश-विदेश के मेहमान आने वाले हैं। हाथ जोड़कर किसी का अभिवादन करना ही स्वागत नहीं है। हम अपने आस-पास, अपनी गलियों, सड़कों और नगरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर भी मेहमानों का स्वागत कर सकते हैं। सबकी भागीदारी हो, इसके लिए खेल, योग, परिचर्चा, भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सांस्कृति कार्यक्रम भी होंगे।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि इस आयोजन को प्रदेश की आम जनता से जोड़ने के लिए 21 जनवरी को चारों शहरों में एक साथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी जी-20 मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में खेल विभाग विभिन्न प्रकार की खेल और योग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम से स्कूल से लेकर कॉलेज, विश्व विद्यालय स्तर तक के छात्रों, अध्यापकों एवं अन्य को जोड़ने के लिए जी-20 के विभिन्न विषयों पर विभिन्न प्रकार के डिबेट आदि भी आयोजित किए जाएंगे।

उक्त आयोजनों के दौरान आने वाले डेलिगेट्स को एक जिला एक उत्पाद के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इससे इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्राप्त होगा। पर्यटन की दृष्टि से डेलिगेट्स को विभिन्न शहरों में घुमाने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं जो लोग रोजगार की दृष्टि से घूमना-देखना चाहेंगे, उन्हें सरकार अलग-अलग जिलों में ले जाने की व्यवस्था करेगी।

अमौसी एयरपोर्ट पर लगेगी लक्ष्मण की मूर्ति

आयोजन वाले सभी शहरों को हवाई अड्डे से मुख्य शहर तक तथा अन्य स्थानों का सजाया जाएगा। मसलन लखनऊ में हवाई अड्डे पर लक्ष्मण की भव्य मूर्ति लगाई जाएगी। मान्यता है कि यह शहर लक्ष्मण ने बसाया था। उन्हीं के नाम पर इसे लक्ष्मपुरी कहा गया। बाद में इसे लखनपुरी और फिर लखनऊ हो गया। इसके अलावा साइनेज प्रकाश की अत्याधुनिक व्यवस्था और पेटिंग द्वारा अपनी विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इन शहरों में एक पार्क एवं एक सड़क को भी जी-20 के नाम पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ में 13 से 15 फरवरी के मध्य बैठक की थीम डिजिटल इम्पावरमेन्ट, जिसमें उत्तर प्रदेश की ओर से किसान पेंशन योजना से धनराशि का डिजिटल स्थानांतरण, माइन मित्रा, सांस्कृतिक पर्यटन (कुंभ, राम मंदिर), कोविड कंट्रोल सेंटर इत्यादि को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

समृद्ध विरासत को विश्व के समक्ष रखने का अवसर

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि ये आयोजन उत्तर प्रदेश तथा देश को यह प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है कि हम अर्थव्यवस्था, कृषि तकनीक, डिजिटल इंडिया, एक जिला एक उत्पाद, निवेश के लिए समुचित आधारभूत संरचना तथा सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं। ये आयोजन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधताओं, विरासत, पर्यटक स्थलों इत्यादि को विश्व के समक्ष रखने का बेहतरीन अवसर होगा।

उप्र में जी-20 से जुड़ी बैठकें

आगरा में 11, 12 फरवरी और 21, 22 एवं 23 अगस्त को बैठकें होंगी। लखनऊ में 13 से 15 फरवरी तक बैठक होनी है। वाराणसी में 17 से 19 अप्रैल, 13 से 15 जून और 16 से 19 अगस्त तक विभिन्न विषयों पर बैठकें होंगी। फिर 28 एवं 29 अगस्त को भी काशी में बैठक प्रस्तावित है। ग्रेटर नोएडा में 18-19 अगस्त को बैठक होगी।

Tags: ak sharmaG-20Lucknow News
Previous Post

जैविक खेती को बढ़ावा देने के अभियान में आएगी तेजी, मिला 33 करोड़ का बजट

Next Post

छिपी प्रतिभाओं को मंच दे रही सांसद खेल स्पर्धाः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
cm yogi

छिपी प्रतिभाओं को मंच दे रही सांसद खेल स्पर्धाः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Transfer

चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IPS सहित 10 DM का ट्रांसफर

23/10/2021

सीएम पुष्कर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

18/10/2021
Oppo's Reno 6 Series will knock on May 27, know the features

27 मई को दस्तक देगी Oppo की Reno6 सीरीज, जानिए फीचर्स

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version