• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कठुआ से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, पहली बार जैकेट पहने दिखे राहुल गांधी

Writer D by Writer D
20/01/2023
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
bharat jodo yatra

Bharat Jodo Yatra started from Kathua

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कठुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बारिश के बीच ही जम्मू-कश्मीर में कठुआ के लखनपुर से अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू कर दी है। इस दौरान वे जैकेट पहने दिखाई दिए। दरअसल कुन्याकुमारी से यात्रा शुरू करने से लेकर पंजाब-हिमाचल तक राहुल गांधी केवल टीशर्ट पहने दिखाई दिए। इसको लेकर वह काफी चर्चा में भी रहे थे।

इस पर मीडिया ने जब उनसे पूछा था तो उनका कहना था कि उनको इस वजह से सर्दी नहीं लगती है क्योंकि वो ठंड से डरते नहीं है। जो भी लोग स्वेटर या जैकेट पहन रहे हैं वो ठंड से डरते हैं इसलिए उनको सर्दी लगती है। लेकिन मेरे केस में ऐसा नहीं है। मेरी यात्रा ही डर के खिलाफ है। मुझे डर नहीं लगता है।

LIVE: #BharatJodoYatra | Hatli Morh Chowk to Channi | Kathua | Jammu and Kashmir https://t.co/QjKRTmBZr0

— Bharat Jodo (@bharatjodo) January 20, 2023

जानकारी के मुताबिक उनकी यात्रा जम्मू के लखनपुर से होते हुए कठुआ, हीरानगर, बनिहाल टनल होते हुए कश्मीर घाटी तक जाएगी। वह श्रीनगर में 30 जनवरी को एक विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन करेंगे। यात्रा में उनके साथ संजय राउत भी चल रहे हैं। इस यात्रा में राहुल के साथ नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता यूसुफ तारिगामी भी जुड़ेंगे।

7 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, हैरान कर देगी वजह

मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों का दर्द बांटने आया हूं: राहुल

राहुल गांधी गुरुवार शाम को ही लखनपुर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हाथ में मशाल लेकर उनका स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बहुत दुख देखे हैं। मैं यहां के लोगों का दुख-दर्द बांटने आया हूं।  उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मेरा परिवार जम्मू-कश्मीर में रहता था। जिस धरती पर मेरा परिवार रहता था, वहां मैं पैदल चलकर जा रहा हूं।

तमिलनाडु से 7 सितंबर को चली थी यात्रा (Bharat Jodo Yatra )

7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) राहुल गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर लिया है।

Tags: bharat jodo yatraKashmir newsKathuaNational newsrahul gandhi
Previous Post

7 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, हैरान कर देगी वजह

Next Post

उतार-चढ़ाव के बीच सपाट स्तर पर शेयर बाजार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post
Share Market

उतार-चढ़ाव के बीच सपाट स्तर पर शेयर बाजार

यह भी पढ़ें

Poisonous

विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

28/04/2023
cm dhami

सीएम धामी से मेजर जनरल संजीव खात्री और कर्नल समीर ने की भेंट

16/06/2022
akhilesh yadav

समाजवादी सरकार बनने पर ही किसान सुखी होगा : अखिलेश

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version