• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय जरूरी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आम जन को समय से न्याय दिलाने के लिये कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बेहतर संवाद और समन्वय जरूरी है।

अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों तथा वरिष्ठ विधि अधिकारियों के साथ बैठक में श्री योगी ने शनिवार को कहा कि कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय और सही तथ्यों के साथ शासन की मंशा प्रस्तुत करने में विधि अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले साढ़े पांच-छह वर्षों के भीतर प्रभावी पैरवी के साथ आम जन को समय से न्याय दिलाने के लिए अपना बेहतर सहयोग दिया है।

उन्होने कहा कि सुशासन में समय से न्याय मिलना जरूरी होता है। ऐसे में न्यायालय से जुड़ी पत्रावलियों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाना चाहिए। पत्रावलियां लंबित न रहें, न्यायालय के समक्ष समय पर सही तथ्य प्रस्तुत हों, इनके लिए यह आवश्यक है कि शासन के अधिकारियों और विधि अधिकारियों के बीच सतत संवाद और बेहतर समन्वय हो।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कुछ मौकों पर न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को समन भी जारी किया जाता है। प्रयास हो कि ऐसे मौके अपवाद स्वरूप ही हों। ऐसी स्थिति से शासन के दैनिक कामकाज पर असर पड़ता है। विधि अधिकारियों को इसके लिए बेहतर नियोजन करना होगा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बन रहा वाराणसी: सीएम योगी

उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत वाद में सही तथ्य रखे जाएं। तय समय-सीमा के भीतर एफिडेविट प्रस्तुत हो। सभी विभागों में इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। विशेष परिस्थितियों में मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय से सहयोग लेने में संकोच न करें।

श्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि न्यायालयों में राज्य सरकार का पक्ष रखना बड़ी जिम्मेदारी का कार्य है। इसके लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली जानी चाहिए। हर प्रकरण को पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक नीतिगत प्रयास किए गए हैं। महाधिवक्ता कार्यालय के माध्यम से भी इनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बन रहा वाराणसी: सीएम योगी

Next Post

कुश्ती महासंघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी पर गिरी गाज, खेल मंत्रालय ने किया निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर अन्नदाता किसानों को मिलेगा योगी सरकार का उपहार

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी

06/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शाेक

06/10/2026
Next Post
Vinod Tomar

कुश्ती महासंघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी पर गिरी गाज, खेल मंत्रालय ने किया निलंबित

यह भी पढ़ें

murder

मामूली विवाद में दबंग ने भाई को पीट पीटकर मार डाला

30/08/2021
Hair

सफ़ेद बालों को काला बनाएंगे ये नुस्खे

14/07/2024
Arrested

सवा कुंतल गांजे की बड़ी खेप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

01/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version