• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला BDC की घर में घुसकर हत्या, यूपी पुलिस में दरोगा है बेटा

Writer D by Writer D
27/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) की हत्या (Murder) कर दी। वारदात के समय वह घर पर अकेली थी। शुक्रवार सुबह घर में उनका लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। हमलावरों ने उनके सिर पर किसी भारी चीज से वार कर हत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक मृतक बीडीसी सदस्य रामवती देवी का बेटा यूपी पुलिस (UP Police) में दरोगा के पद पर तैनात है। जिस समय यह घटना हुई तब मृतक महिला के पति शादी समारोह में गए हुए थे। पति जब देर रात घर लौटे तो दरवाजा बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। फिर किसी तरह से घर के अंदर घुसे और देखा कि उनकी पत्नी लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ी हैं। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों से पूछताछ की। मृतका के पति से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला का बेटा दरोगा है और इटावा में तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि हत्या का कारण क्या है और हत्यारे कौन हैं।

आर्थिक तंगहाली के बीच भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, भारत को देना पड़ा ये नोटिस

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र स्थित रैना गांव की घटना है।  बीडीसी सदस्य की हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम लेकर घटना स्थल से नमूने एकत्र किए हैं।

Tags: bulandshehr newscrime news
Previous Post

आर्थिक तंगहाली के बीच भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, भारत को देना पड़ा ये नोटिस

Next Post

कब जारी होंगे UP Board 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Board Exams

कब जारी होंगे UP Board 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

यह भी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान

महिला के लिए कमलनाथ के अमर्यादित बयान से आहत हूं : शिवराज

19/10/2020
BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

RSMSSB स्टेनोग्राफर के एड्मिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से करें डाउनलोड

12/03/2021
firing on pakistan afghanistan border

पाकिस्तान अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी, बच्चे सहित दो लोगों की मौत

05/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version