• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्मल संतों ने सीएम धामी से की संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग

Writer D by Writer D
29/01/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुलाकात कर संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। इस दौरान संतों ने अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की।

कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने संस्कृत भाषा को द्वित्तीय राज भाषा का दर्जा दिया है। संस्कृत के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ाने के लिए व्यवस्थाओं का दुरुस्त किया जाना जरूरी है। संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।

शिक्षकों की कमी के चलते संस्कृत अध्ययन करने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्कृत विद्यालयों द्वारा अपने स्तर से कुछ शिक्षकों की नियुक्तियां की गयी हैं। यदि सरकार के स्तर से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी तो इससे संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही छात्रों में भी संस्कृत भाषा के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। सनातन परंपरा के वेद, शास्त्र, उपनिषद संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं। यदि लोगों को संस्कृत भाषा की जानकारी नहीं होगी और जब तक घर-घर तक संस्कृत भाषा नहीं पहुंचेगी। तब तक हम अपने वेद शास्त्रों को नहीं जान पाएंगे। इसलिए बहुत जरूरी है कि आधुनिक युग में संस्कृत भाषा की सबको जानकारी हो।

सीएम धामी ने बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ , बोले- इससे मिलती है प्रेरणा

जसविन्दर सिंह महाराज ने श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अखाड़ा की धार्मिक संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के इरादे से अखाड़ा पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। कई बार कब्जे के प्रयास की घटना भी हो चुकी है। ऐसे में अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में महंत अमनदीप सिंह, संत जरनैल सिंह, महंत संतोष मुनि, डा. स्वामी केशवानन्द आदि संत शामिल रहे।

Tags: cm dhamiharidwar newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ , बोले- इससे मिलती है प्रेरणा

Next Post

बीटिंग द रिट्रीट में तीनों सेनाओं की भारतीय शास्त्रीय धुनों से गूंज उठा विजय चौक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

01/09/2026
Next Post
Beating the Retreat

बीटिंग द रिट्रीट में तीनों सेनाओं की भारतीय शास्त्रीय धुनों से गूंज उठा विजय चौक

यह भी पढ़ें

arrested

10-10 हजार के इनामिया तीन शातिर चोर गिरफ्तार

06/01/2023

ढाई घंटे चली शरद पवार के आवास पर बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

22/06/2021
अमित शाह Amit Shah

देश के 130 करोड़ जनता की आकांक्षा केवल पीएम मोदी ही समझ सकते हैं : अमित शाह

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version