• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में 2024 के पहले आखिरी बजट भी मृग मरीचिका के समान: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
01/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आयात को बढ़ावा देकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिये तैयार किया गया बजट (Budget) आम लोगों के लिये मृग मारीचिका के समान है। आत्मनिर्भर भारत की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार देश को आयात निर्भर बना रही है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि विकास और रोजगार के लिये जरूरी निर्माण क्षेत्र के लिये बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में न तो स्मार्ट सिटी का जिक्र है और न ही उत्तर प्रदेश में नये एक्सप्रेस वे की कोई व्यवस्था है। यहां तक कि नये पावर प्लांट लगाने की भी कोई घोषणा बजट में नहीं की गयी है। सरकार ने यह भी नहीं बताया कि उसकी महत्वाकांक्षी ओडीओपी योजना जमीन में कितनी सफल रही है। किसानों के लिए नई मंडी बनाने, एमएसपी आदि के लिए घोषणा नहीं की गयी। बजट में वित्त मंत्री ने जीएसटी पर कोई चर्चा नहीं की, जिससे व्यापारी वर्ग सबसे अधिक परेशान है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि दूसरी ओर भाजपा सरकार में चीन से आयात बढ़ता जा रहा है। चीन की झालरों की चमक में भाजपा सरकार प्रदेश में ग्लोबल समिट करा रही है। चीनी झालरों से हर गली-नुक्कड़ को रंगीन करने वाली भाजपा ने आयात पर छूट दे रखी है। सच तो यह है कि भाजपा सरकार देश को आत्मनिर्भर नहीं, आयात निर्भर बना रही है। देश पर कर्ज बढ़ रहा है। आयात पर निर्भरता का बढ़ना चिंताजनक है। भाजपा सरकार में सन् 2024 के पहले आखिरी बजट भी मृग मरीचिका ही है।

उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार मेडिकल क्षेत्र में विकास की बात कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था ही बर्बाद है। यूपी में गोरखपुर जैसे जिलों में बने एम्स बंद पड़े हैं। सरकार नई एम्बुलेंस की बात कर रही लेकिन अस्पतालों में डाॅक्टर, इलाज ही नहीं तो एम्बुलेंस का क्या करेंगे।

नए भारत और अमृत काल का सर्वसमावेशी बजट: सीएम धामी

पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav) ने कहा कि दस वर्ष की सरकार के अंतिम बजट में गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए कुछ नहीं है। गेंहू सस्ता है, आटा मंहगा है। मंहगाई चरम पर है। 23 करोड़ लोग बेकार हैं। बेरोजगारी बेलगाम है। गरीबों को अपमानित किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि केन्द्रीय बजट से किसान को कुछ नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने किसान की आय दुगनी करने और दो करोड़ नौकरियां देने की झूठी दिलासा दिलाई थी। एक लाख करोड़ रूपए पिछले बजट में कृषि मंडियों के लिए रखे गए थे लेकिन एक भी नई मण्डी नहीं बन सकी। खेती में कोई सुधार नहीं हुआ। युवाओं को उम्मीद थी कि इस बजट में रोजगार पर बात होगी मगर उन्हें निराशा मिली।

Tags: akhilesh yadavbudgetBudget 2023Lucknow Newsunion budgetUnion Budget 2023
Previous Post

लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

Next Post

रामनगरी पहुंची श्रीहरि का स्वरूप शालिग्राम की शिला, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Shaligram Shila

रामनगरी पहुंची श्रीहरि का स्वरूप शालिग्राम की शिला, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें

लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

05/10/2021
cucumber-curd salad

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

09/06/2023
Sanjay Malhotra will be the new governor of RBI

संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गर्वनर

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version