• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईपीएल 2021 में फैंस को है नए चैम्पियन का इंतज़ार, मैदान में है आठ टीमे

Desk by Desk
08/04/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल
0
IPL 2021

IPL 2021

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आगाज कल से होने वाला है। इस बार फैंस को उम्मीद है कि कोई नई टीम चैम्पियन बन सकती है। वहीं, दूसरे नंबर पर लोगों से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) को सपोर्ट मिला है। यह बात भास्कर के सोशल मीडिया पर किए गए पोल में सामने आई है।

फैंस से 2 सवाल पूछे गए थे। पहला यह था कि क्या इस बार पहले से चैम्पियन रह चुकी टीम खिताब जीतेगी। इस ऑप्शन को 45.9% वोट मिले। दूसरा सवाल था कि क्या कोई नई टीम चैम्पियन बनेगी। इस पर फैंस ने 54.1% वोट किए।

मुंबई टीम लगातार तीसरे साल खिताब जीतने उतरेगी
यदि यूजर्स के कमेंट्स की बात की जाए तो इसमें CSK और MI को सपोर्ट मिला है। अब तक के 13 सीजन में 8 बार यही दोनों टीम विनर रही हैं। MI ने सबसे ज्यादा 5 बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। वह पिछले दो सीजन से चैम्पियन है। वह लगातार तीसरी बार खिताब बचाने के लिए उतरेगी।

‘डांस दीवाने 3’ के जज धर्मेश हुए कोरोना संक्रमित, माधुरी दीक्षित की भी आई टेस्ट रिपोर्ट

CSK ने सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल खेला
दूसरे नंबर पर धोनी की चेन्नई टीम ने 3 बार (2010, 2011, 2018) खिताब अपने नाम किया है। CSK ने सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल खेला। इस दौरान टीम 5 बार (2008, 2012, 2013, 2015, 2019) रनरअप रही।

पंजाब, दिल्ली और बेंगलुरु अब तक खिताब नहीं जीत सकी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 2-2 बार खिताब जीता। कोलकाता 2012, 2014 और हैदराबाद 2009, 2016 में चैम्पियन रहीं। एक बार राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन था। पंजाब, दिल्ली और बेंगलुरु अब तक खिताब नहीं जीत सकी हैं। पिछले सीजन में मुंबई ने दिल्ली को हराकर 5वीं बार खिताब जीता था।

7 साल पहले मिला था नया चैम्पियन
IPL को इससे पहले नया चैम्पियन 7 साल पहले यानि 2013 में मिला था। तब मुंबई इंडियंस ने पहली बार खिताब जीता था। तब फाइनल में चेन्नई टीम को 23 रन से शिकस्त दी थी। हालांकि, कुछ 2016 की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद को भी नया चैम्पियन मानते हैं। हमने उसे इस कैटेगरी में नहीं रखा, क्योंकि वह 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स के नाम से भी खिताब जीत चुकी है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2021

2013 में हैदराबाद टीम का नाम और मालिक बदले थे
2013 में फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स का नाम बदलकर सनराइजर्स हैदराबाद कर दिया गया था। तब टीम को सन टीवी नेटवर्क ने खरीद लिया था। सन समूह ने आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही हैदराबाद फ्रेंचाइजी को 425.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले BCCI ने डेक्कन चार्जर्स का अनुबंध रद्द कर दिया था।

IPL का 14वां सीजन 9 अप्रैल से 30 मई तक होगा। इस सीजन में सभी 8 टीमें 52 दिन में फाइनल समेत 60 मुकाबले खेलेंगी। सभी मुकाबले 6 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे। फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश में टूर्नामेंट होने के बावजूद कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। यानी कि कोलकाता का मैच कोलकाता और मुंबई का मैच मुंबई में नहीं होगा।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comhindi newsIndiaIndia News in HindiIPLIPL 2021ipl matchIPL SeriesLatest India News Updateslatest newsNational newsnew championNEWSnews in hindiहिंदी समाचार
Previous Post

सीएम योगी बोले- दो मई के बाद जेल जाएंगे टीएमसी के रोमियो

Next Post

रुड़की में दो पक्षो में पुरानी रंजिश के चलते हुई लड़ाई

Desk

Desk

Related Posts

Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
BJP leader's son Ekansh secures third rank in UPSC exam
Main Slider

BJP नेता के बेटे एकांश ने UPSC परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

06/03/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

करोड़ों के मालिक और हथियारों के शौकीन सम्राट चौधरी क्या बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

06/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

06/03/2026
UPSC
Main Slider

UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

06/03/2026
Next Post
crime

रुड़की में दो पक्षो में पुरानी रंजिश के चलते हुई लड़ाई

यह भी पढ़ें

Property Seized

माफिया पर कहर बनकर टूटी योगी की पुलिस, 126 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

02/07/2023
Shankaracharya

कल्पवास से हम बुद्धि को भगवान में समर्पित करते हैं : शंकराचार्य

02/02/2021
cm dhami

अमित शाह से सीएम धामी ने की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

24/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version