• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एथनॉल उत्पादन में यूपी और डेनमार्क में हो सकती है साझेदारी

Writer D by Writer D
02/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ethanol

Ethanol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में हर एक सेक्टर में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सरकार नई नई तकनीकों के माध्यम से आमजन के जीवन को सुलभ बनाने के लिए देसी और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। इसी क्रम में अब सरकार कृषि अपशिष्ट से एथनॉल (Ethanol) और मेथनॉल (Methanol) बनाने की तकनीक को आत्मसात करने पर विचार कर रही है।

दरअसल हाल ही में डेनमार्क के राजदूत एच ई फ्रेडी स्वान ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से भेंट की थी। भेंट के दौरान डेनमार्क के राजदूत ने स्टबल स्ट्रॉ को बायो स्ट्रॉ ब्रिकेट में एथनॉल (Ethanol)  या मेथनॉल में परिवर्तित करने से संबंधित टेक्नोलॉजी की उपयोगिता के विषय पर गहनता से चर्चा की। डेनमार्क के राजदूत का कहना है कि गेहूं और धान के कृषि अपशिष्‍ट व पराली से बायोमेथनॉल, ई-मेथनॉल का उत्‍पादन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से भी इस तरह की तकनीक में रुचि दिखाई गई है और संभावना है कि डेनमार्क में पहला प्लांट स्थापित होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार तकनीक ट्रांसफर या डेनमार्क के साथ साझेदारी में इस ओर कदम बढ़ा सकती है।

2025 में प्रस्तावित है उत्पादन

इस तकनीक की मदद से पराली के माध्यम से ब्रिकेट तैयार होता है, ब्रिकेट से किण्‍वन द्वारा बायोगैस उत्‍पादन और फिर बायोगैस को इलेक्ट्रिक स्‍टीम मीथेन रिफार्ममेशन (eSMR) प्रक्रिया से बायोमेथनॉल उत्‍पादन होता है। किण्‍वन (fermentation) प्रकिया से उत्‍पादित कॉर्बन डाइआक्‍साइड में हाइडोजन गैस की प्रकिया से ई-मेथनॉल का उत्‍पादन किया जाता है। डेनमार्क द्वारा इस पेटेन्‍ट की गयी तकनीक पर आधारित प्रथम परियोजना को स्‍थापित किया जा रहा है। वर्ष 2025 में इससे उत्‍पादन शुरू किया जाना प्रस्‍तावित है।

विश्व में कहीं नहीं है ऐसी तकनीक

प्रस्‍तावित डेनमार्क द्वारा पेटेंटेड तकनीक विश्‍व में कहीं भी क्रियाशील नहीं है। इस पद्धति पर आधारित पहला प्लांट बन रहा है और इसमें 2025 तक उत्‍पादन शुरू होने की संभावना है। 450 टन क्षमता के 6 ब्रिकेट उत्‍पादन प्लांट से 145 मिलियन नार्मल घन मीटर
बायोगैस (1,10,200 टन गैस) के मध्‍यवर्ती उत्‍पाद से रुपए 1.00 लाख टन एथनॉल का उत्‍पादन किया जाना प्रस्‍तावित है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आधुनिक यूपी की झलक पेश करेगा ड्रोन शो

इस प्लांट की स्‍थापना हेतु कैपेक्‍स रू 2225 करोड़ दर्शाया गया है। 450 टन क्षमता के 6 ब्रिकेट उत्‍पादन प्लांट से 145 मिलियन नार्मल घन मीटर बायोगैस के मध्‍यवर्ती उत्‍पाद से रू 2.50 लाख टन मेथनॉल का उत्‍पादन किया जाना प्रस्‍तावित है। इस प्लांट की स्‍थापना हेतु कैपेक्‍स रू 3034 करोड़ दर्शाया गया है। उत्‍पादित एथनॉल (Ethanol)  का मूल्‍य 1000 यूरो प्रति टन अथवा लगभग रू. 80.00 प्रति लीटर तथा मेथनॉल का मूल्‍य 800 यूरो प्रति टन अथवा लगभग रू. 64.00 प्रति लीटर दर्शाया गया है। वर्तमान में प्रचलित यूरोपियन मूल्‍य 478 यूरो प्रति टन है, इस प्रकार यह दर अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में अत्‍याधिक है।

गोरखपुर में भी किया जा रहा है प्रयास

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) द्वारा गोरखपुर में 50 एकड़ भूमि पर 2G इथेनॉल (Ethanol)  संयंत्र की स्थापना हो रही है। इस पर लगभग रु 800 करोड़ का निवेश किया जाना प्रस्‍तावित है। इस संयंत्र में कच्चे माल के रूप में सेल्यूलोज का उपयोग किया जायेगा, जिसमें गन्ना उपोत्पाद, कृषि अवशेष, वनस्पति तेल और चीनी शामिल हैं। प्रदेश के बड़े शहरों में नगरीय निकाय द्वारा गीले कूड़े से Bio-CNG बनाने के प्रस्ताव भी वर्तमान में विचाराधीन है।

Tags: Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आधुनिक यूपी की झलक पेश करेगा ड्रोन शो

Next Post

युवाओं को प्लेसमेंट दिलाने के लिए तैयार की जाए योजना: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
SS Sandhu

युवाओं को प्लेसमेंट दिलाने के लिए तैयार की जाए योजना: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

national flag

इन अवसरों पर आधा झुका दिया जाता है राष्ट्रीय ध्वज

15/08/2020
arrested

60 लाख की चरस के साथ खच्चर गैंग सदस्य गिरफ्तार

06/12/2021
Horrible collision between 2 freight trains

पंजाब में 2 मालगाड़ियों की भीषण टक्कर, दो लोको पायलट घायल

02/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version