• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जूनियर बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू

Writer D by Writer D
02/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Promotion

Promotion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति (Promotion) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी गई है। 30 अप्रैल तक इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें कम से कम पांच साल का अनुभव पूरा करने वाले स्थायी सहायक अध्यापक-अध्यापिका अर्ह होंगे। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर शासन की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल द्वारा सभी बीएसए को भेजे गए निर्देश के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही व दंड का विवरण 15 फरवरी तक देनी होगी। अंतिम वरिष्ठता सूची को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित पोर्टल पर 20 फरवरी तक प्रकाशित करना होगा। अंतिम ज्येष्ठता सूची के संबंध में पोर्टल पर शिक्षकों की आपत्ति 21 से 27 फरवरी तक ली जाएगी। इनका निस्तारण 13 मार्च तक किया जाएगा। इसको पोर्टल पर 16 मार्च तक प्रदर्शित करना होगा।

वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को करना है। शिक्षकों का वरिष्ठता क्रमांक मानव संपदा पोर्टल पर 28 मार्च तक अपलोड करना होगा। अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुए वरिष्ठता के आधार पर खाली पदो पर पदोन्नति की कार्यवाही 10 अप्रैल से होगी। विद्यालयवार खाली पदों की सूची ऑनलाइन प्रदर्शित कर पदोन्नति शिक्षकों का पदस्थापना 15 से 20 अप्रैल तक करना होगा। पदोन्नति (Promotion) के बाद कार्यमुक्त व कार्यभार 29 अप्रैल तक ग्रहण किया जाएगा।

विनय कुमार बने राजर्षि टंडन विवि के कुल सचिव

पदोन्नति (Promotion) प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के विवरण को मानव संपदा पोर्टल पर 30 अप्रैल तक देना होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि सेवा नियमावली के प्रावधान के अनुसार पदोन्नति से पहले जिला समिति 20 मार्च तक जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संस्थित है, से संबंधित कार्रवाई की जाए। ताकि पदोन्नति का लाभ वरिष्ठता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को मिल सके।

दो नोडल अधिकारी नामित

पदोन्नति (Promotion) से संबंधित कार्यवाही के लिए उप सचिव राजेंद्र सिंह व संयुक्त सचिव मो. अल्ताफ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसमें राजेंद्र सिंह को मेरठ, वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, झांसी, देवीपाटन व मुरादाबाद और मो. अल्ताफ को आजगढ़, कानपुर, सहारनपुर, अयोध्या, चित्रकूट, बरेली, प्रयागराज, आगरा और अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

Tags: lci1Lucknow News in HindiUP Basic Education Departmentup borad examUP governmentup news
Previous Post

अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वाले करवाई से बचने के लिए वैध कनेक्शन ले लें: एके शर्मा

Next Post

बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार को मारपीट की लूटपाट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Loot

बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार को मारपीट की लूटपाट

यह भी पढ़ें

अंतरिक्षयात्री धरती पर लौटने के लिए हुए रवाना

अंतरिक्ष में एक साथ आगे बढ़ेंगे भारत और भूटान, जल्द ही करार पर करेंगे हस्ताक्षर

30/12/2020
Ammunition and weapons recovered in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में भारी मात्रा में मिला गोला-बारूद और हथियार बरामद

01/09/2020
ईद-उल-अजहा

जानें क्यों याद किया जाता है इब्राहिम की कुर्बानी को

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version