• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समय से अस्तित्व में आएगा गोरखपुर का सैनिक स्कूल, राष्ट्ररक्षा की नर्सरी बनेगा

Writer D by Writer D
04/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Sainik School

Sainik School

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विशेष प्रयास से गोरखपुर में निर्माणाधीन सैनिक कल्याण समय से अस्तित्व में आ जाएगा। 153 करोड़ 65 लाख 89 हजार रुपये की लागत से बन रहे इस सैनिक स्कूल (Sainik School) के लिए शासन से तीसरी किश्त के रूप में 38 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की धनराशि जारी हो गई है। सैनिक स्कूल (Sainik School) का निर्माण कार्य जून 2023 तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके बनते ही गोरखपुर राष्ट्र रक्षा की नर्सरी के तौर पर पहचाना जाने लगेगा।

गोरखपुर का सैनिक स्कूल सीएम योगी (CM Yogi) का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह स्कूल खाद कारखाना परिसर में आवंटित 50 एकड़ भूमि पर बन रहा है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जुलाई 2021 को किया था। सैनिक स्कूल (Sainik School) में कक्षा 06 से 12 तक बालक-बालिकाओं को आवासीय व्यवस्था के तहत शिक्षा प्रदान की जाएगी। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल बन रहे हैं। स्कूल का प्रशासनिक भवन प्राचीन भारतीय संस्कृति और परंपरा का दर्शन कराने वाला बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, यहां बनने वाले हॉस्टल राष्ट्र नायकों के नाम से समर्पित होंगे। साथ ही परिसर के अलग-अलग स्थानों का नामकरण सेना के जांबाजों के नाम पर होगा। सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों के खेलकूद की गतिविधियों के लिए कई कोर्ट व मैदान भी विकसित हो रहे हैं।

सीएम योगी ने संत रविदास जयंती पर दी बधाई

सैनिक स्कूल के लिए 153.66 करोड़ रुपये की लागत के सापेक्ष अब तक 38.41 करोड़ रुपये की अलग-अलग तीन किश्तों में 115 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी हो चुकी हैं। सैनिक स्कूल मुख्यमंत्री की प्राथमिकता का विषय है। इसके दृष्टिगत इसका निर्माण तय समयावधि जून 2023 तक पूरा किया जाना है। एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल, एक्टिविटी रूम, हेल्थ सेंटर, ऑडिटोरियम, क्लास रूम, स्टोर, प्रिंसिपल रूम समेत सभी निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं।

राष्ट्र रक्षा की नर्सरी बनेगा सैनिक स्कूल (Sainik School)

वरिष्ठ पत्रकार राजीव दत्त पाण्डेय कहते हैं कि एक लंबे दौर तक गोरखपुर की पहचान अपराध की नर्सरी के रूप में रही। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों से बदनाम पहचान बदली है। अब गोरखपुर की पहचान विकास के मॉडल रूप में होती है। इस मॉडल में सैनिक स्कूल भी नगीने के रूप में होगा। यह स्कूल राष्ट्र रक्षा की नर्सरी बनेगा।

Tags: gorakhpur newsSainik School
Previous Post

2024 के चुनाव में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होगा: शिवपाल यादव

Next Post

बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम योगी ने लगायी हाजिरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
CM Yogi worshiped in the court of Baba Vishwanath

बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम योगी ने लगायी हाजिरी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

उत्तराखंड से पलायन बढ़ना काफी चिंताजनक : योगी आदित्यनाथ

16/11/2024

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026

सड़क पर दौड़ती मौत की कार, फुटपाथ पर सो रहे परिवार को रौंदा

15/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version