• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP GIS: मेहमानों के स्वागत के लिये सज संवर रही है नवाब नगरी

Writer D by Writer D
04/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS

UP GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित UP GIS-2023 एवं 13 से 15 फरवरी तक आयोजित जी-20 समिट में आने वाले निवेशकों के इस्तकबाल के लिये अदब की नगरी लखनऊ को बारीकी से सजाया संवारा जा रहा है।

UP GIS और जी-20 समिट में आने वाले अतिथियों के लिए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। जहां 24 घंटे पेट्रोलिंग और निगरानी होगी। मेहमानों के लिए तीन अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं। वहीं 80 किस्म के 3000 से अधिक फूलों वाले पौधे लगाए जा रहे हैं।

आयोजन स्थल वृंदावन योजना के आस-पास भगवान लक्ष्मण की 12 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं ऐतिहासिक इमामबाड़े के पास तांगा की विशालकाय मूर्ति लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री आवास के पास मोर की मूर्ति लगाई जा रही है। सेंट्रल होटल के पास 13 कथक नृत्य कथक हस्त मुद्राओं की मूर्तियां लग रही हैं। अतिथियों के लिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर वेलकम डेस्क बनाया जा रहा है। वृंदावन योजना व अन्य स्थानों पर 20 हजार से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।

देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति से अवगत कराने के लिए लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कलाकार बम रसिया, मयूर नृत्य, राई लोक नृत्य, दीवारी लोक नृत्य, पाईडण्डा लोकनृत्य, आदिवासी लोक नृत्य, करमा लोक नृत्य, फरूवाही लोक नृत्य, ढेढ़ियां लोकनृत्य, नटवरी लोकनृत्य, मसक बीन, धोबिया लोक नृत्य, बधावा लोक नृत्य, डमरू वादन, थारू लोक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी।

यूपी जीआईएस के पहले दिन शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जिसमें मुम्बई के राकेश चौरसिया बांसुरी, हंसराज रघुवंशी चंडीगढ़ भजन, आकाश श्रीवास्तव लखनऊ कथक नृत्य तो वहीं मथुरा की वंदना फूलों की होली प्रस्तुत करेंगी। टेंट सिटी के सांस्कृतिक पंडाल में प्रति दिन कार्यक्रम आयोजित होंगें।

बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम योगी ने लगायी हाजिरी

10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित UP GIS के दौरान संस्कृति विभाग द्वारा मुख्य मंच, शोभा यात्रा, टेंट सिटी एवं शहर के विभिन्न स्थलों पर स्टेज बना कर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगीं। लखनऊ एयरपोर्ट, पांच कालीदास मार्ग, वीवीआईपी गेस्ट हाउस, 1090 चौराहा, समता मूलक चौराहा लोहिया पार्क चौराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नम्बर 6, गोमती नगर एक्सटेंशन बाईपास रोड, गोल्फ सिटी, अवध शिल्पग्राम में कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को बताया कि UP GIS में देश विदेश से जो भी मेहमान और निवेशक उत्तर प्रदेश आएंगे उनका भव्य से भव्यतम स्वागत किया जाएगा। वे अपने साथ उत्तर प्रदेश की लोक सांस्कृतिक पहचान के साथ ही बेहतरीन यादें भी ले जाएं, इसके लिए शहर को सजाने संवारने और सुंदर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। यूपीजीआईएस 2023 उत्तर प्रदेश में निवेश का एक नया अध्याय लिखेगा।

Tags: Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम योगी ने लगायी हाजिरी

Next Post

पिता ने बेटे को मारी गोली, गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Shot

पिता ने बेटे को मारी गोली, गंभीर

यह भी पढ़ें

Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, राष्ट्रपति ने दी इस मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी

18/02/2025

चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

11/03/2022

J&K: शाह ने सुरक्षा समीक्षा को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version